रिटायरमेंट के बाद 5 साल तक नौकरी कर सकेंगे रेलकर्मी

Published at :15 Dec 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायरमेंट के बाद 5 साल तक नौकरी कर सकेंगे रेलकर्मी

आरा : रेलवे में रिटायर्ड रेलकर्मियों की पुनर्नियुक्ति दो वर्ष के बदले अब पांच साल की होगी. अब रिटायर होने के बाद रेलकर्मी 65 साल की उम्र तक नौकरी कर सकते हैं. इस नियम को लागू करने के लिए रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर स्थापना ने बुधवार को एक पत्र जारी कर सभी डीआरएम को आदेश […]

विज्ञापन

आरा : रेलवे में रिटायर्ड रेलकर्मियों की पुनर्नियुक्ति दो वर्ष के बदले अब पांच साल की होगी. अब रिटायर होने के बाद रेलकर्मी 65 साल की उम्र तक नौकरी कर सकते हैं. इस नियम को लागू करने के लिए रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर स्थापना ने बुधवार को एक पत्र जारी कर सभी डीआरएम को आदेश दिया है. इस नियम के लागू होने से रिटायर हो चुके हजारों रेलकर्मियों को फायदा होगा. हाल ही में रेलवे में रिटायर्ड रेलकर्मियों को दोबारा दो वर्ष (62 साल की उम्र तक) रेलवे में नौकरी करने की स्कीम लागू की गयी थी. अब इस नियम में बदलाव करते हुए इस

रिटायरमेंट के बाद
स्कीम को पांच वर्ष तक के लिए कर दिया गया है. इसके लिए वेतन का भी निर्धारण कर दिया गया है. फिर से बहाल होने वाले रिटायर्ड रेलकर्मियों को उनके अंतिम वेतन में से पेंशन की रकम घटाने के बाद जो राशि बचेगी, वह वेतन के रूप में मिलेगा.
वीआरएस लेने वाले कर्मी होंगे इस लाभ से वंचित
रेलवे से वीआरएस लेने वाले रेलकर्मी इस लाभ से वंचित होंगे. उन्हें दोबारा नौकरी में नहीं रखा जायेगा. इसके अलावे सुरक्षा संबंधी कारणों से रिटायर होने वाले रेलकर्मियों को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा. इधर, रेलवे यूनियन की ओर से इस नियम का विरोध भी किया जा रहा है. उनका कहना है कि रेलवे के इस स्कीम से युवाओं को मिलने वाले रोजगार में कमी आयेगी.
रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर स्थापना नीरज कुमार ने कहा कि रिटायर्ड रेलकर्मियों की पुनर्नियुक्ति दो वर्ष के बदले अब पांच साल तक के लिए होगी. रेलकर्मी 62 के बदले अब 65 साल की उम्र तक काम कर सकते हैं. रिटायर होने वाले कर्मी अगर चाहेंगे तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा.
सदर एसडीओ के फर्जी हस्ताक्षर व जाली चेक से सात लाख 38 हजार की निकासी
दिल्ली कनाॅट प्लेस व मुजफ्फरपुर पीएनबी से हुई है निकासी
नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की छानबीन
फ्रॉड मसूद अली इकबाल की खोज में जुटी नगर पुलिस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन