हवा का बदला रुख, ठंड को रहें तैयार

Published at :15 Dec 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
हवा का बदला रुख, ठंड को रहें तैयार

उत्तर-पश्चिम की ओर से चल रहीं ठंडी हवाएं आधा दिसंबर बीतने के बाद भी मौसम में नहीं आयी ठंडक आरा : आकाश में बने सिस्टम की वजह से मौसम का मिजाज अब बदलनेवाला है. आनेवाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, क्योंकि गत दो सप्ताह से चल रही पुरवा हवा की […]

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम की ओर से चल रहीं ठंडी हवाएं

आधा दिसंबर बीतने के बाद भी मौसम में नहीं आयी ठंडक
आरा : आकाश में बने सिस्टम की वजह से मौसम का मिजाज अब बदलनेवाला है. आनेवाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, क्योंकि गत दो सप्ताह से चल रही पुरवा हवा की दिशा अब बदल गयी है. इस समय उत्तर-पश्चिम हवाएं चल रही हैं. इसके असर से मौसम की तासीर अब ठंडी होनेवाली है. गत कई दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है. वर्तमान में जो हवाएं चल रही हैं. वो पहाड़ों से होकर ही मैदानी इलाके में पहुंची रही है. ऐसे में आधा दिसंबर बीतने के अब लोगों को अब ठंड का एहसास होने लगेगा.
कोहरा छाये रहने के भी बने आसार: मौसम की जानकारी देने वाली विभिन्न संस्थाओं की आंकड़ों पर गौर करें इस समय उत्तर प्रदेश व बिहार के कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा. गत कई दिनों से हवाएं पूरब दिशा से चल रही थी. इस वजह से वातावरण में बंगाल की खाड़ी की नमी प्रभावी हो जा रही थी, जिससे वायुमंडल के निचले स्तर पर एयरोसोल की मात्रा बढ़ जा रही थी. यहीं तापमान बढ़ने का कारण बन रहे है. वहीं अब हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही हैं, तो वह पहाड़ों की ठंडी हवाएं लेकर आ रही हैं, जिसके प्रभाव में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इस सप्ताह तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री का अंतर
इस समय में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री का अंतर बना हुआ है. वर्तमान में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. आने वाले रविवार तक न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तापमान गिरावट आने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों द्वारा लगायी जा रही है.
आने वाले दिनों का संभावित तापमान
तारीख न्यूनतम अधिकतम
14 दिसंबर 15 27
15 दिसंबर 13 27
16 दिसंबर 14 27
17 दिसंबर 11 27
18 दिसंबर 11 27
संभावित तापमान डिग्री सेल्सियस में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन