आया था बेटी का इलाज कराने गोली लगने से चली गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. नाश्ते की दुकान पर नीचे गिरी बंदूक और चल गयी गोली मुआवजे के लिए लोगों ने पांच घंटे तक जाम रखी सड़क आरा : अपनी बेटी का इलाज कराने आरा आये अधेड़ को नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला रोड में मंगलवार की सुबह गोली लग गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के […]
विज्ञापन
हादसा. नाश्ते की दुकान पर नीचे गिरी बंदूक और चल गयी गोली
मुआवजे के लिए लोगों ने पांच घंटे तक जाम रखी सड़क
आरा : अपनी बेटी का इलाज कराने आरा आये अधेड़ को नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला रोड में मंगलवार की सुबह गोली लग गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक अजीमाबाद-अगिआंव मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार अजीमाबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी स्व. रामबदन रवानी का पुत्र राम विचार रवानी अपनी बेटी का इलाज कराने आरा आया हुआ था. उसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था. मंगलवार की सुबह वह नाश्ते की दुकान पर खड़ा था. वहीं बगल में एक व्यक्ति अपनी बंदूक रखकर नाश्ता कर रहा था.
इसी बीच बंदूक गिर गयी और गोली राम विचार रवानी की गर्दन में लग गयी. इससे वहां अफरातफरी मच गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. इधर, घटना से गुस्साये लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अजिमाबाद के ब्रह्मपुर में सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आरोपितों की गिरफ्तारी व मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की जा रही थी. हालांकि बाद में अगिआंव सीओ व अजीमाबाद थानाध्यक्ष के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटा लिया और आवागमन बहाल हो गया. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जहां पुलिस को सुराग हाथ लगा है.
तीन की संख्या में लोग हथियार के साथ नाश्ता कर रहे थे. इसी बीच एक की बंदूक गिर गयी, जिससे निकली गोली रामविचार रवानी की गर्दन में लग गयी. इससे उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




