नाश्ता लेकर आने का इंतजार कर रही थी गुड़िया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : बेटी गुड़िया पापा का नाश्ता लेकर आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन आ गयी मौत की खबर. वहीं, पति की मौत के बाद संजीता बदहवास हो गयी. फोन पर पत्नी को कहा था कि आज गुड़िया का ऑपरेशन हो जायेगा. दो-तीन दिनों के बाद डॉक्टर साहब डिस्चार्ज कर देंगे, तो मैं उसे […]
विज्ञापन
आरा : बेटी गुड़िया पापा का नाश्ता लेकर आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन आ गयी मौत की खबर. वहीं, पति की मौत के बाद संजीता बदहवास हो गयी. फोन पर पत्नी को कहा था कि आज गुड़िया का ऑपरेशन हो जायेगा. दो-तीन दिनों के बाद डॉक्टर साहब डिस्चार्ज कर देंगे, तो मैं उसे लेकर घर चला आऊंगा. सूचना पर अस्पताल पहुंचे बच्चे व शव से लिपट कर रोने लगे.
पति का शव देश बेहोश होकर गिर पड़ी संजीता
सदर अस्पताल पहुंची संजीता पति के शव के साथ लिपट कर रोने लगी. इस दौरान वह बार-बार होकर गिर जा रही थी. लोग उसे धैर्य बंधा रहे थे. अब पति की मौत के बाद बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी संजीता को निभानी है.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे पुलिस पदाधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक आरोपित फरार हो चुके थे. लेकिन, पुलिस वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला. फुटेज के आधार पर पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं.
तीन सफेदपोशों को तलाश कर रही पुलिस
सीसीटीवी फुटेज में तीन लोगों का चेहरा सामने आया है. तीनों मिठाई की दुकान में नाश्ता कर रहे हैं. इनमें से एक व्यक्ति ने अपनी राइफल को दीवार के सहारे खड़ा कर रखा है. इस बीच राइफल गिरती है और फायर हो जाता है.
पुलिस उन तीनों सफेदपोशों की तलाश कर रही है. आखिर वह कौन हैं ये सफेदपोश?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




