छापेमारी में छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया ट्रैक्टर व नकदी बरामद

बिहिया : छत्तीसगढ़ की पुलिस ने तीयर थाना क्षेत्र के जोगीबीर गांव में रविवार की शाम स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर छत्तीसगढ़ से चुराये गये रुपये से खरीदे गये ट्रैक्टर, एक-एक नाली बंदूक और 60 हजार रुपया बरामद किया. पुलिस ने उक्त कार्रवाई जोगीबीर गांव निवासी मंतोष यादव के घर में की. इस […]
बिहिया : छत्तीसगढ़ की पुलिस ने तीयर थाना क्षेत्र के जोगीबीर गांव में रविवार की शाम स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर छत्तीसगढ़ से चुराये गये रुपये से खरीदे गये ट्रैक्टर, एक-एक नाली बंदूक और 60 हजार रुपया बरामद किया. पुलिस ने उक्त कार्रवाई जोगीबीर गांव निवासी मंतोष यादव के घर में की. इस संबंध में तीयर थानाध्यक्ष ने बताया कि मंतोष यादव छत्तीसगढ़ के जागीर जिला स्थित चापा नामक जगह पर एक शराब फैक्टरी में कार्य करता था. कार्य के दौरान उसने से 4 लाख 60 हजार रुपये की चोरी कर ली. चोरी किये गये रुपये से उसने अपने घर जोगीवीर में एक ट्रैक्टर खरीदा तथा 60 हजार रुपया बचा कर रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




