आवेदन जमा करने के लिए महिलाओं ने की मारपीट

Published at :12 Dec 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
आवेदन जमा करने के लिए महिलाओं ने की मारपीट

चरपोखरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने को लेकर लाइन में खड़ी महिलाओं ने पहले आवेदन जमा करने के लिए आपस में उलझ गयी. देखते- ही- देखते महिलाओं ने एक दूसरे का बाल पकड़ कर मारपीट करने लगी. इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल काम हो गया. बाद में मौके […]

विज्ञापन

चरपोखरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने को लेकर लाइन में खड़ी महिलाओं ने पहले आवेदन जमा करने के लिए आपस में उलझ गयी. देखते- ही- देखते महिलाओं ने एक दूसरे का बाल पकड़ कर मारपीट करने लगी. इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल काम हो गया.

बाद में मौके पर पहुंचे अंचल गार्ड और उपस्थित लोगों के सहयोग से मामले को शांत कराया गया. लोगों ने बताया कि महिला और पुरुष के लिए एक ही आवेदन काउंटर बनाया गया है, जिसके कारण महिला और पुरुष आपस में धक्का-मुक्की करते हैं, जिसके कारण लाइन में खड़ी महिलाओं को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है. महिलाएं और पुरुष एक दूसरे को धक्का देकर अपना आवेदन पहले जमा करने का प्रयास करते हैं. इसके कारण काउंटर पर खड़ी महिला और पुरुष आपस में उलझ जा रहे हैं. काउंटर पर बांस से बैरिकेडिंग भी नहीं की गयी है, जिसके कारण महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है.
समस्या को देखते हुए राजद के प्रखंड अध्यक्ष बिमल यादव और युवा राजद के जिला महासचिव कृष्णा यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था कराने तथा काउंटर पर बांस की बैरिकेडिंग कराये जाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन