पशुओं से लदा पिकअप पुलिस ने किया जब्त

Published at :08 Dec 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
पशुओं से लदा पिकअप  पुलिस ने किया जब्त

सहार : सहार थाना पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास से पशुओं से भरी एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया. साथ ही इस मामले में ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया. पिकअप वैन पर डेढ़ दर्जन से ऊपर मवेशी लदे हुए थे. पुलिस पिकअप वैन को जब्त कर चालक से […]

विज्ञापन

सहार : सहार थाना पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास से पशुओं से भरी एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया. साथ ही इस मामले में ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया. पिकअप वैन पर डेढ़ दर्जन से ऊपर मवेशी लदे हुए थे. पुलिस पिकअप वैन को जब्त कर चालक से पूछताछ कर रही है.

पकड़ा गया चालक सहार निवासी हबीब मंसूरी का पुत्र अतिकुल रहमान बताया जाता है. पिकअप वैन पर 10 बाछा और 10 बाछी लदी थी. सहार थाना पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए चालक को जेल भेज दिया. बतादें कि इसके पहले भी कई पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पता लगा रही है कि बाछा-बाछी को पशु तस्कर कहां ले जा रहे हैं.

फिलहाल मवेशियों को थाने में रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन