परीक्षा से वंचित छात्राओं ने कॉलेज में की तोड़फोड़

आरा : तपेश्वर सिंह इंदू महिला कॉलेज की पांच दर्जन से अधिक छात्राएं स्नातक पार्ट वन की परीक्षा से वंचित हो गयी है. कॉलेज की एक महिला कर्मी की गड़बड़ी से छात्राओं का एक साल बर्बाद हो गया. बुधवार से शुरू हो रही स्नातक पार्ट वन की परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने पहुंची छात्राओं ने […]
आरा : तपेश्वर सिंह इंदू महिला कॉलेज की पांच दर्जन से अधिक छात्राएं स्नातक पार्ट वन की परीक्षा से वंचित हो गयी है. कॉलेज की एक महिला कर्मी की गड़बड़ी से छात्राओं का एक साल बर्बाद हो गया. बुधवार से शुरू हो रही स्नातक पार्ट वन की परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने पहुंची छात्राओं ने इसके विरोध में कॉलेज में जमकर हंगामा मचाया. छात्राओं व उनके परिजनों ने हंगामा करते हुए कॉलेज में हल्की तोड़फोड़ भी की. इसकी वजह से कॉलेज में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा.
काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया. छात्राओं के साथ पहुंचे परिजनों ने भी कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप मढ़े. इधर इस पूरे मामले में कॉलेज की पत्राचार लिपिक रेणु देवी को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रचार्यां ने नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है. प्राचार्या के अनुसार पत्राचार लिपिक रेणु देवी ने लगभग 62 छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 1100 एवं 1200 रुपये की वसूली की थी. कर्मी ने हजारों रुपये का गबन कर लिया और छात्राओं को रसीद भी नहीं दी गयी. ऐसी स्थिति में छात्राओं का एक साल का कैरियर बर्बाद हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




