तीन बच्चों की मां का दूसरे पर आया दिल, पति का जीना हुआ मुश्किल

Published at :06 Dec 2017 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां का दूसरे पर आया दिल, पति का जीना हुआ मुश्किल

आरा : कहा जाता है कि प्यार की कोई हद नहीं होती. इसी का नजारा मंगलवार को शहर में देखने को मिला. दूसरे के प्यार में पागल एक शादीशुदा महिला ने समाज, परिवार, पति व बच्चों को छोड़ प्रेमी का हाथ थाम लिया. इधर पत्नी का दिल दूसरे पर आने के बाद पति का जीना […]

विज्ञापन

आरा : कहा जाता है कि प्यार की कोई हद नहीं होती. इसी का नजारा मंगलवार को शहर में देखने को मिला. दूसरे के प्यार में पागल एक शादीशुदा महिला ने समाज, परिवार, पति व बच्चों को छोड़ प्रेमी का हाथ थाम लिया. इधर पत्नी का दिल दूसरे पर आने के बाद पति का जीना मुहाल हो गया है. नवादा थाने में मंगलवार की दोपहर एक लाचार पति अपनी पत्नी से घर चलने की आरजू व मिन्नतें करता रहा, लेकिन प्रेमी के प्यार में पागल उसकी पत्नी ने थाने में भी पुलिसकर्मियों के सामने उसे ठुकरा दिया. उसने साफ शब्दों में कहा कि मैं तुम्हारे साथ नहीं जाउंगी. मैं अपने प्रेमी के साथ खुश हूं.

महिला की बात सुनकर थाने के पुलिसकर्मी भी दंग रह गये. महिला तीन बच्चों की मां है. महिला सहार थाना क्षेत्र के धवरी गांव निवासी बाबुधन सिंह की पत्नी है. वर्तमान में ये सभी लोग नवादा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड मुहल्ले में रहते हैं. लाचार पति ने नवादा थाने में अपनी पत्नी तथा उसके प्रेमी के खिलाफ आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पति द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि उसकी पत्नी इंदू देवी मुहल्ले के एक लड़के सासाराम निवासी पिंटू चौरसिया उर्फ रवि कुमार के साथ भागने की फिराक में थी. दोनों मिलकर रोज मेरे साथ मारपीट किया करते हैं और घर से सामान भी लेकर चले गये हैं. इसी को लेकर महिला के पति ने नवादा थाने में सुरक्षा की गुहार लगायी है. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन