धान क्रय केंद्र खुले, अब खरीदारी की बारी

Published at :02 Dec 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र खुले, अब खरीदारी की बारी

उदासीनता. क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान, हाथ-पर- हाथ धरे बैठे रहे कर्मी आरा : किसानों के इंतजार की घड़ी समाप्त हो गयी. जिले में 106 धान क्रय केंद्र स्थापित कर दिये गये हैं. इन सभी 106 क्रय केंद्रों की समितियों के लेखा-जोखा की पड़ताल करने के बाद विभाग द्वारा क्रय केंद्र खोलने की अनुमति […]

विज्ञापन

उदासीनता. क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान, हाथ-पर- हाथ धरे बैठे रहे कर्मी

आरा : किसानों के इंतजार की घड़ी समाप्त हो गयी. जिले में 106 धान क्रय केंद्र स्थापित कर दिये गये हैं. इन सभी 106 क्रय केंद्रों की समितियों के लेखा-जोखा की पड़ताल करने के बाद विभाग द्वारा क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दी गयी है. हालांकि क्रय केंद्र खुलने के बाद कहीं भी धान की बोहनी नहीं हो पायी है. पूरे दिन क्रय केंद्र के कर्मी किसानों के इंतजार में बैठे रहे. धान में नमी और कटाई का काम पूरा नहीं होने के कारण खरीदारी शुरू नहीं हो पायी. वैसे क्रय केंद्रों को सक्रिय किये जाने के बाद अधिकारियों ने भी जायजा लिया. बताया जा रहा है कि अभी तक जिन समितियों के लेखा-जोखा की जांच नहीं की जा सकी है. उनको बगल की समितियों से जोड़कर धान की खरीदारी की अनुमति दी जायेगी.
नहीं हुई है धान की पूरी कटनी : जिले में अब तक धान काटने का कार्य जारी है. अभी 60 प्रतिशत ही धान काटे गये हैं. वहीं धान की दौनी ने भी रफ्तार नहीं पकड़ पायी है. जिले में दिसंबर के बाद ही धान की दौनी पूरी हो पाती है. अब तक जोर- शोर से धान की कटनी चल रही है, जिन इलाकों में अधिक मात्रा में धान की रोपनी होती है, वहां कटनी में देर लगती है. पूरी तरह धान की कटनी समाप्त होने में दिसंबर का तीन सप्ताह लग जाता है. इसके बाद दौनी का काम शुरू होता है.
इन प्रखंडों में शुरू कर दी गयी धान की खरीदारी : जिले के 11 प्रखंडों में धान क्रय केंद्र को स्थापित कर दिया गया ताकि किसान सुविधाजनक तरीके से अपने फसल की बिक्री कर सके. पीरो, तरारी, सहार, संदेश, चरपोखरी, अगिआंव, बिहिया, जगदीशपुर, आरा सदर, उदवंतनगर तथा गड़हनी प्रखंडों में धान क्रय केंद्र एक दिसंबर से सक्रिय हो गये.
इन प्रखंडों में दूसरे चरण में खुलेंगे क्रय केंद्र
वहीं बड़हरा, शाहपुर तथा कोइलवर में दूसरे चरण में धान क्रय केंद्र स्थापित किये जायेंगे. विभाग के द्वारा इस संबंध में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. पहले चरण में खोले गये धान क्रय केंद्रों पर खरीदारी गति पकड़ने के बाद दूसरे चरण के क्रय केंद्रों को खोला जायेगा.
नमी बनी समस्या, किसान होते हैं परेशान
जिले में हर वर्ष नमी को लेकर समस्या आती है. धान में नमी को लेकर किसानों के धान की खरीदारी में परेशानी होती है. सरकार द्वारा धान में नमी का प्रतिशत 17 प्रतिशत निर्धारित किया गया है. जबकि नमी 19 से 20 प्रतिशत के बीच रहती है. हालांकि जिला प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए नमी में रियायत के लिए सरकार को लिखा है. आदेश मिलने के बाद दो से तीन प्रतिशत की रियायत दी जा सकती है.
बिचौलिये भी होने लगे सक्रिय
इधर निर्धारित तिथि को धान क्रय केंद्र सक्रिय तो कर दिये गये हैं, लेकिन किसान धान बेचने के लिए जुट नहीं रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ धान खरीद से संबंधित बिचौलिये अभी से सक्रिय हो गये हैं. धान की कटनी कर रहे किसानों के पास बिचौलिये पहुंच जा रहे हैं. साथ ही क्रय केंद्रों पर भी बिचौलिये मंडराने लगे हैं.
तीन को केंद्रीय टीम करेगी नमी की जांच
प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र की टीम जिले में तीन दिसंबर को धान में नमी की जांच करेगी तथा रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी. इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा नमी में रियायत पर विचार किया जायेगा. इस बार भी नमी में दो प्रतिशत की छूट दिये जाने की पूरी संभावना है़
क्या कहते हैं अधिकारी
धान क्रय केंद्र शुरू कर दिये गये हैं पर जिले में धान की तैयारी में अभी 10 से 15 दिन लग जायेंगे. प्रथम फेज में 106 क्रय केंद्र शुरू किये गये हैं.
भरत प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन