अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Dec 2017 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. जीपीएस के माध्यम से यूपी से धराये चोर चोरी का ट्रैक्टर जब्त मास्टरमाइंड भी धराया आरा : भोजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया. भोजपुर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए उनका पीछा करना शुरू किया और कामयाबी हासिल कर […]
विज्ञापन
सफलता. जीपीएस के माध्यम से यूपी से धराये चोर
चोरी का ट्रैक्टर जब्त मास्टरमाइंड भी धराया
आरा : भोजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया. भोजपुर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए उनका पीछा करना शुरू किया और कामयाबी हासिल कर ली. गुरुवार को चोरी के ट्रैक्टर को बरामद करते हुए इस गिरोह के मास्टरमाइंड को धर दबोचा. इस दौरान पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर, बिना नंबर की बाइक तथा एक चाकू बरामद किया. पूछताछ के क्रम में पकड़े गये चोरों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने साथियों का नाम बताया,
जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये चोरों में गिरोह का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश के खिजरी थानांतर्गत जीगीरसिंडा गांव निवासी मगरध्वज सिंह, बक्सर के बड़की नैनीजोर निवासी शशिकांत तिवारी, इसी गांव के राहुल तिवारी तथा बहोरनपुर ओपी के सारंगपुर गांव निवासी नीरज राय शामिल हैं.
पकड़े गये आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह बिहिया थाने के मिश्रवली गांव में ट्रैक्टर चोरी की घटना हुई थी. ट्रैक्टर मालिक श्यामनारायण मिश्रा द्वारा बिहिया थाने को सूचना दी गयी, जिसके बाद बिहिया थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान शुरू किया. ट्रैक्टर में लगाये गये जीपीएस की मदद से पुलिस लगातार लोकेशन ट्रैक करती रही और चोरों का पीछा करती रही. इसका नतीजा रहा कि पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से चोरों को पकड़ लिया. चोरी के ट्रैक्टर को बरामद करते हुए उक्त चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में एएसपी सह जगदीशपुर एसडीपीओ दयाशंकर ने बताया कि गुरुवार की सुबह चोरी गये ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है.
भोजपुर के चोरों का उत्तर प्रदेश से पुराना संबंध
ट्रैक्टर चोरी व चारपहिया वाहनों की चोरी का तार उत्तर प्रदेश से जुड़ा हुआ है. चोर भोजपुर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर बेच देते हैं. चाहे वह ट्रैक्टर हो या चार पहिया वाहन. पकड़े गये चोरों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह गाड़ियों को उत्तर प्रदेश में ले जाकर बेच देते हैं. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. इससे पहले भी भोजपुर में लूटी गयी स्कॉर्पियो को दिलदारनगर से बरामद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




