पेंडिंग केसों की संख्या पर भड़के पुलिस कप्तान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

तीनों डीएसपी को सौंपा टास्क एसपी की समीक्षात्मक बैठक में सामने आये वर्षों से लंबित मामूली मामले कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का दिया गया टास्क आरा : पेंडिंग केसों की संख्या पर भड़के एसपी ने तीनों डीएसपी को केसों का बोझ कम करने का टास्क सौंपा है. एसपी की समीक्षात्मक बैठक में वर्षों […]
विज्ञापन
तीनों डीएसपी को सौंपा टास्क
एसपी की समीक्षात्मक बैठक में सामने आये वर्षों से लंबित मामूली मामले
कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का दिया गया टास्क
आरा : पेंडिंग केसों की संख्या पर भड़के एसपी ने तीनों डीएसपी को केसों का बोझ कम करने का टास्क सौंपा है. एसपी की समीक्षात्मक बैठक में वर्षों से लंबित मामूली मामले सामने आये. एसपी अवकाश कुमार ने तीनों डीएसपी के साथ बैठक कर इन मामलों की समीक्षा की. एसपी की मानें तो जिले में मामूली कारणों से तीन से पांच साल तक के दहेजहत्या व महिला उत्पीड़न के मामले लंबित हैं. कुछ मामले तो बहुत पुराने भी पेंडिंग पड़े हैं. ऐसे में सभी एसडीपीओ को इस मामले में रुचि दिखाते हुए कांडों के निष्पादन करने में तेजी लाने को कहा गया है. एसपी ने कहा कि अनावश्यक रूप से इस तरह के मामलों को नहीं लटकाया जाये.
मामले पेंडिंग रहने से आरोपितों की गिरफ्तारी व सजा दिलाने में परेशानी हो रही है. दहेज प्रताड़ना के मामलों के निष्पादन के भी निर्देश दिये गये. एसपी ने कहा कि पुराने मामले के आरोपितों को सजा मिलने से दहेज के लिए प्रताड़ित करनेवालों को सबक मिलेगी. साथ ही सभी थानेदारों व जांच अफसरों को वरीय अफसरों से मिलकर दिशा-निर्देश लेकर केस का डिस्पोजल करने को कहा गया. बैठक में एएसपी दयाशंकर, एसडीपीओ संजय कुमार व डॉ रेशु कृष्णा शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




