सेवानिवृत्त के 60 दिनों में ही रेलकर्मियों के खाते में चली जायेगी राशि

आरा : दानापुर रेलमंडल के आरा सहित देश के किसी भी कोने में काम करनेवाले रेलकर्मियों को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा तोहफा दिया है. अब रेलकर्मियों को अपने काम को लेकर मंडल कार्यालय व जोनल कार्यालयों में ज्यादा दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों से संबंधित कार्यों को […]
आरा : दानापुर रेलमंडल के आरा सहित देश के किसी भी कोने में काम करनेवाले रेलकर्मियों को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा तोहफा दिया है. अब रेलकर्मियों को अपने काम को लेकर मंडल कार्यालय व जोनल कार्यालयों में ज्यादा दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों से संबंधित कार्यों को निबटाने की समय-सीमा तय कर दी है.
इससे लाखों रेलकर्मियों को फायदा होगा. रेलवे बोर्ड के एक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर अनंत स्वरूप ने एक पत्र जारी कर देश के सभी डीआरएम को निर्देश दिया है कि इंप्लाइज चार्टर को लागू किया जाये. ताकि रेलकर्मियों की समस्या का समाधान हो सके. पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन आरा शाखा के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि रेलवे का यह फैसला स्वागत योग्य है.
आरा सहित अन्य छोटे रेलवे स्टेशन पर काम करनेवाले रेलकर्मियों को अपनी समस्या को लेकर डिविजन व जोनल कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी. रेलवे के इस आदेश से लाखों कर्मियों को फायदा होगा और वे आराम से काम कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




