अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा एक माह से खराब

Published at :30 Oct 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा एक माह से खराब

आरा : जिले का सदर अस्पताल कुव्यवस्था की गिरफ्त में है. अस्पताल में कई चीजें मानक के अनुसार रूप नहीं हैं. वहीं अस्पताल में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा पूरी तरह खराब हो चुका है. अस्पताल के लिए यह शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

आरा : जिले का सदर अस्पताल कुव्यवस्था की गिरफ्त में है. अस्पताल में कई चीजें मानक के अनुसार रूप नहीं हैं. वहीं अस्पताल में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा पूरी तरह खराब हो चुका है.

अस्पताल के लिए यह शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. सदर अस्पताल में आये दिन मरीजों के परिजनों द्वारा हो -हंगामा होते रहता है. वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा भी कई वारदातों को अंजाम दिया जाता रहा है. वहीं सीसीटीवी कैमरे से अस्पताल में चलनेवाली हर गतिविधियों पर नजर रखी जाती है. विभाग द्वारा अस्पतालों की व्यवस्था को सुधारने तथा मरीजों की उचित देखभाल की जानकारी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया था.

कैमरों को नहीं किया जा रहा ठीक: अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि जुलाई से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक नहीं किया जा रहा है. इससे अस्पताल प्रबंधन में काफी अनियमितता हो रही है. वहीं चिकित्सकों व कर्मियों की गतिविधियों की भी जानकारी नहीं मिल पा रही है. इससे कई तरह की गड़बड़ियों को रोकने में कठिनाई हो रही है, पर जब प्रशासन ही लापरवाह हो, तो सीसीटीवी कैमरों को कैसे ठीक किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन