भोजपुर में फेल हुआ हाइवे पेट्रोलिंग का फंडा

Published at :28 Oct 2017 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर में फेल हुआ हाइवे पेट्रोलिंग का फंडा

आरा : भोजपुर में हाइवे पेट्रोलिंग का फंडा पूरी तरह से फेल हो गया है. दो वर्ष पहले हाइवे पेट्रोलिंग के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया गया था, लेकिन कुछ दिन चलने के बाद हाइवे पेट्रोलिंग का फंडा भोजपुर में बंद हो गया. सरकार के आदेशानुसार इन गाड़ियों को हाइवे पर पैट्रोलिंग करना था. लेकिन […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर में हाइवे पेट्रोलिंग का फंडा पूरी तरह से फेल हो गया है. दो वर्ष पहले हाइवे पेट्रोलिंग के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया गया था, लेकिन कुछ दिन चलने के बाद हाइवे पेट्रोलिंग का फंडा भोजपुर में बंद हो गया. सरकार के आदेशानुसार इन गाड़ियों को हाइवे पर पैट्रोलिंग करना था. लेकिन कुछ दिन चलाने के बाद यह सिस्टम पूर्ण रूप से फेल हो गया था.

लेकिन वर्तमान पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के आने के बाद इसे पुन: बहाल करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. अब भोजपुर पुलिस अब हाईटेक होती जा रही है. ऑनलाइन एफआइआर सुविधा शुरू होने के बाद भोजपुर पुलिस हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के जरिये अपराध पर लगाम लगायेगी. पुलिस का यह वाहन रात में हाइवे पर पेट्रोलिंग करते नजर आयेगी, जिससे अपराध पर अंकुश लगाने के साथ- साथ रात में हाइवे पर हो रहे कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी.

इसको लेकर भोजपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. जल्द ही हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी रोड पर दिखेगा. उक्त गाड़ी पर भोजपुर पुलिस के साथ- साथ हाइवे पेट्रोलिंग भी लिखा रहेगा. इसको लेकर एसपी अवकाश कुमार ने पदाधिकारी को भी नियुक्त कर दिया है. मालूम हो कि पुलिस का यह वाहन पीपीपी मोड पर काम करेगा और हाईवे पर दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत अस्पताल भेजने में मदद करेगा.

दो साल पहले भोजपुर को आवंटित किया गया था वाहन : दो साल पूर्व राज्य सरकार ने भोजपुर जिले को हाइवे पेट्रोलिंग करने के लिए वाहन का आवंटन किया था. तत्कालीन एसपी नवीन चंद्र झा ने इसकी शुरुआत भी की थी. बाद में कुछ तकनीकी कारणों के कारण इसे बंद कर दिया गया. तत्कालीन एसपी के द्वारा थाने के गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया था. वर्तमान एसपी अवकाश कुमार ने भोजपुर पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है.
सरकार के द्वारा शुरू की गयी थी हाइवे पेट्रोलिंग की योजना
नये सीरे से हाइवे पेट्रोलिंग को लेकर तैयार की गयी योजना, जल्द ही सड़कों पर दौड़ेगे हाइवे पेट्रोलिंग के वाहन
हाइवे पेट्रोलिंग से ये होंगे फायदे
रात में हाइवे पर ट्रकों से अवैध वसूली का कारोबार होगा खत्म
अपराध पर लगेगा अंकुश
रात में अवैध बालू ढुलाई पर लगेगा रोक
थाने के पैट्रोलिंग गाड़ी की खुलेगी असलियत
क्या कहते हैं एसपी
हाईवे पेट्रोलिंग से अपराध पर अंकुश के साथ- साथ रात में हो रहे अवैध कार्यों पर रोक लगेगा. बहुत जल्द हाइवे पैट्रोलिंग की सुविधा शुरू कर दी जायेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.
अवकाश कुमार, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन