आरा मंडल कारा में महिला बंदी कर रही हैं छठव्रत

Published at :26 Oct 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
आरा मंडल कारा में महिला बंदी कर रही हैं छठव्रत

जेल के अंदर भी व्रतियों के लिए विशेष की गयी है व्यवस्था आरा : आरा मंडल कारा में बंद महिला व पुरुष बंदी भी छठ पर्व कर रहे हैं. इसको लेकर जेल प्रशासन ने व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की है. व्रतियों के लिए कलसूप, फल, नारियल आदि की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा किया गया […]

विज्ञापन

जेल के अंदर भी व्रतियों के लिए विशेष की गयी है व्यवस्था

आरा : आरा मंडल कारा में बंद महिला व पुरुष बंदी भी छठ पर्व कर रहे हैं. इसको लेकर जेल प्रशासन ने व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की है. व्रतियों के लिए कलसूप, फल, नारियल आदि की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा किया गया है. जेल के अंदर छठव्रत का अनुष्ठान होने के कारण जेल का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है. इसके पहले भी नवरात्र में बंदियों द्वारा नवरात्र का पाठ किया गया था, जिसको लेकर जेल प्रशासन द्वारा उनके लिए व्यवस्था की गयी थी.
बुधवार को जेल अधीक्षक निरंजन पंडित व जेलर मृत्युंजय कुमार के द्वारा छठव्रतियों के लिए कलसूप, नारियल व फल का वितरण किया गया. इस बार जेल के अंदर लगभग 10 महिलाएं छठ व्रत का अनुष्ठान कर रही हैं, जिसमें कुछ पुरुष बंदी भी शामिल हैं.
इस संबंध में जेल अधीक्षक निरंजन कुमार पंडित ने बताया कि छठव्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था करायी गयी है, जिसमें पूर्ण रूप से शुद्धता का ख्याल रखा गया है. व्रतियों के लिए कलसूप, नारियल व फल की व्यवस्था करा दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन