पानी में डूबने से अधेड़ की मौत, मातम

Published at :26 Oct 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
पानी में डूबने से अधेड़ की मौत, मातम

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ गांव में सखुआ लख के समीप पानी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने अधेड़ को पानी से बाहर निकाला, तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार मृतक कुसुमहा गांव […]

विज्ञापन

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ गांव में सखुआ लख के समीप पानी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने अधेड़ को पानी से बाहर निकाला, तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार मृतक कुसुमहा गांव निवासी देवनंदन सिंह बताया जाता है, जो स्व केशव सिंह का पुत्र है.

बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति लख के समीप छठ के घाट बनाने के बाद नहाने गया हुआ था, इसी क्रम में हादसे का शिकार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उदवंतनगर थाने को दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची उदवंतनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि अधेड़ की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन