जीप व बाइक की टक्कर में तीन लोग हुए जख्मी

Published at :27 Sep 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
जीप व बाइक की टक्कर में तीन लोग हुए जख्मी

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित जीप व बाइक के आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहायता से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना को […]

विज्ञापन

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित जीप व बाइक के आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये.

स्थानीय लोगों के सहायता से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद जीप चालक जीप लेकर भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार घायलों में सरथुआ गांव निवासी राज कुमार मुसहर, लेदाहा मुसहर तथा छोटक मुसहर बताये जाते हैं, जिसमें छोटक मुसहर की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए इसे पटना रेफर कर दिया गया.
तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आरा की तरफ आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही जीप ने टक्कर ने मार दी.
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और छानबीन ने शुरू कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन