100 सीसीटीवी से होगी निगरानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. यज्ञ समिति व अधिकारियों की संयुक्त रूप से की गयी बैठक रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में खोला जायेगा सहायता केंद्र आरा : चंदवा में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के सफल, सुचारु एवं सुव्यवस्थित तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने यज्ञ समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कृषि भवन सभागार में […]
विज्ञापन
निर्देश. यज्ञ समिति व अधिकारियों की संयुक्त रूप से की गयी बैठक
रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में खोला जायेगा सहायता केंद्र
आरा : चंदवा में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के सफल, सुचारु एवं सुव्यवस्थित तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने यज्ञ समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कृषि भवन सभागार में की. बैठक में यज्ञ परिसर एवं उसके सभागर में भक्तों की सेवा के लिए बिजली, पेयजल, सड़क, शौचालय, सीसीटीवी, नियंत्रण कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था के लिए वाच टावर, ड्रॉप गेट, हेल्प डेस्क आदि बिंदुओं पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा की गयी तैयारी संबंधी तथ्यों का फीडबैक प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि आयोजन समिति के सदस्य एवं अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर आयोजन के सभी आवश्यक व्यवस्था पूरी कर लें.
प्रत्येक कार्य के लिए नामित एक अधिकारी तथा यज्ञ समिति के एक सदस्य के आपसी समन्वय एवं सहयोग से हुई प्रगति का फीडबैक जिलाधिकारी ने प्राप्त किया. यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि भक्तों की सुरक्षा के लिए यज्ञ स्थल पर वाच टावर बन गया है, सीढ़ी बनना शेष है, 235 शौचालय निर्माणाधीन है. करीब 100 सीसीटीवी कैमरे से पंडाल व मुख्य मार्ग की मॉनिटरिंग की जायगी. आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि यज्ञ में 60-70 प्रतिशत महिला श्रद्धालु की उपस्थिति रहेगी. इसलिए महिला फोर्स की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया गया. डीएम ने कहा कि सुरक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. बैठक में नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अनुमंडलाधिकारी सदर नवदीप शुक्ला, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुनील तिवारी, पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, अधिवक्ता इंद्रदेव पांडेय, सत्येंद्र सिंह, भरत सिंह सहित कई विभागों लोग मौजूद थे.
स्वयंसेवकों का बनाया जायेगा पहचान पत्र: पुरुष एवं महिला स्वयंसेवकों के नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने तथा परिचय पत्र निर्गत करने को कहा. मेडिकल टीम द्वारा प्रदान की जानेवाली आवश्यक सुविधाओं की सूची यज्ञ समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया. भक्तों को यज्ञ स्थल पर बहाल सुविधा एवं सेवा का संकेत के रूप में साईनेज लगाने को कहा गया.
विधि-व्यवस्था के संचालन के लिए दंडाधिकारी को किया जायेगा नियुक्त: यज्ञ के शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस कार्य में स्काउट एवं एनसीसी के बच्चों का भी सहयोग लिया जायेगा. यज्ञ परिसर में भक्तों की सेवा की सशक्त मॉनीटरिंग की व्यवस्था की गयी है. महिलाओं की विशेष सुविधा के लिए महिला सुरक्षाकर्मी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. रेलवे एवं बस स्टैंड सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों पर ‘’सहायता केंद्र’’ की स्थापना की जायेगी. भक्तों को आवश्यक जानकारी के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं साईनेज की व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




