25 तक रद्द रहेंगी ब्रह्मपुत्र व महानंदा एक्सप्रेस

Published at :20 Sep 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
25 तक रद्द रहेंगी ब्रह्मपुत्र व महानंदा एक्सप्रेस

आरा : बाढ़ के पानी में कमी आने के बाद भी पूर्वोत्तर भारत जाने के लिए रेल संपर्क अब भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है. अभी लगातार ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट व कैंसिल किया जा रहा है. इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पूर्वोत्तर जाने के […]

विज्ञापन

आरा : बाढ़ के पानी में कमी आने के बाद भी पूर्वोत्तर भारत जाने के लिए रेल संपर्क अब भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है. अभी लगातार ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट व कैंसिल किया जा रहा है. इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पूर्वोत्तर जाने के लिए अभी फिलहाल एकमात्र नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन ही है, जिसमें सीट के लिए मारामारी मची हुई है.

रेलवे की ओर से एक बयान जारी कर पूर्वोत्तर भारत में जानेवाली ब्रह्मपुत्र मेल सहित कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरनेवाली ट्रेनों में ब्रह्मपुत्र मेल व महानंदा एक्सप्रेस को रेलवे द्वारा 20 से 25 सितंबर तक पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया है. 15646 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक 21 व 23 सितंबर, कामाख्या-भगत की कोठी 22 सितंबर को रद्द किया गया है. इसके कारण यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन