छापेमारी कर तीन शराब धंधेबाजों को दबोचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2017 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

सहार : भोजपुर पुलिस कप्तान अवकाश कुमार के द्वारा जिले में शराब के अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम के द्वारा सहार थाना क्षेत्र के बरूही में गत रात छापेमारी कर तीन लीटर महुआ शराब एवं 30 लीटर जावा के साथ तीन धंधेबाजों […]
विज्ञापन
सहार : भोजपुर पुलिस कप्तान अवकाश कुमार के द्वारा जिले में शराब के अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम के द्वारा सहार थाना क्षेत्र के बरूही में गत रात छापेमारी कर तीन लीटर महुआ शराब एवं 30 लीटर जावा के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सहार, चौरी, अजीमाबाद, नारायणपुर थाने की संयुक्त कार्रवाई में बरूही से तीन लीटर महुआ शराब एवं 30 लीटर कच्चा माल के साथ तीन आरोपित को गिरफ्तार किया गया. इसमें दो शराब के कारोबारी हैं. वहीं एक व्यक्ति को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान बरूही निवासी शिव प्रसन्न राम के पुत्र छठु राम, स्वर्गीय लक्ष्मण के पुत्र अजय राम को शराब बनाने एवं कसाप निवासी सोमारू राम के पुत्र ललन राम को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया.
वहीं पुलिस के द्वारा शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान से जहां आमलोगों में खुशी का माहौल है, वहीं शराब कारोबारियों में प्रशासन के कड़े रुख को देख कर भय का माहौल कायम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










