पूर्व के भूमि विवाद में युवक पर फेंका तेजाब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2017 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

वर्ष 2013 से ही दो पक्षों के बीच चल रहा है विवाद गरमजरूआ जमीन को लेकर हुआ था विवाद आरा : बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में बुधवार को पूर्व के भूमि विवाद को लेकर एक युवक पर नामजदों ने तेजाब फेंक दिया. तेजाब फेंकने से युवक पुरी तरह झुलस गया […]
विज्ञापन
वर्ष 2013 से ही दो पक्षों के बीच चल रहा है विवाद
गरमजरूआ जमीन को लेकर हुआ था विवाद
आरा : बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में बुधवार को पूर्व के भूमि विवाद को लेकर एक युवक पर नामजदों ने तेजाब फेंक दिया. तेजाब फेंकने से युवक पुरी तरह झुलस गया है. स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए आरा लाया गया, जहां उसका चल रहा है. युवक जीवन और मौत के बीच झूल रहा है. घायल युवक कड़सर गांव निवासी गोपाल दूबे है, जो ब्रह्मचारी दूबे का पुत्र है.
बताया जा रहा है कि घर के सामने परती गरमजरूआ जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद चला आ रहा है. इसी जमीन को लेकर वर्ष 2013 में भी मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें पिता- पुत्र दोनों जख्मी हो गये थे. इस मामले को लेकर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जो अभी न्यायालय में चल रहा है.
बुधवार को इसी जमीन को लेकर विवाद गहरा गया, जिससे दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक गोपाल पर तेजाब फेंक कर हमला बोल दिया. इस मामले में जख्मी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है. गांव में तनाव व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










