जमीन विवाद में झड़प व फायरिंग, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर दर्ज करायी प्राथमिकी बिहिया : तीयर थाने के पंच के टोला गांव में रविवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प व फायरिंग हुई. इससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. दीवाल तोड़ने के मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुआ, इसके […]
विज्ञापन
दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर दर्ज करायी प्राथमिकी
बिहिया : तीयर थाने के पंच के टोला गांव में रविवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प व फायरिंग हुई. इससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. दीवाल तोड़ने के मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुआ, इसके बाद पथराव होने लगा. इसके बाद फायरिंग की गयी. मामले की सूचना पाकर गांव में पुलिस के पहुंचने पर स्थिति शांत हुई. घटना को लेकर दोनों ही पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
तीयर थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन पर मालिकाना हक को लेकर हुई फायरिंग के मामले में एक पक्ष के काशीनाथ सिंह व दूसरे पक्ष के शिवप्रसन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है. इसको लेकर फायरिंग की घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










