मवेशी लदे सात ट्रक जब्त, जेल भेजे गये सभी 14 लोग

Published at :21 Aug 2017 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
मवेशी लदे सात ट्रक जब्त, जेल भेजे गये सभी 14 लोग

कोइलवर. मवेशी लदे सभी सातों ट्रकों को जब्त करने के बाद पुलिस ने रविवार को ट्रक पर सवार चालकों समेत 14 लोगों को जेल भेज दिया. पशुक्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गयी. शनिवार की देर रात कोईलवर में सात मवेशी लदा ट्रक पकड़ा गया था. ट्रकों पर से पकड़े गये 156 […]

विज्ञापन
कोइलवर. मवेशी लदे सभी सातों ट्रकों को जब्त करने के बाद पुलिस ने रविवार को ट्रक पर सवार चालकों समेत 14 लोगों को जेल भेज दिया. पशुक्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गयी. शनिवार की देर रात कोईलवर में सात मवेशी लदा ट्रक पकड़ा गया था.
ट्रकों पर से पकड़े गये 156 गायों को गौशाला भेज दिया गया. जबकि पांच बछड़ों की मौत हो गयी थी. बता दें कि शनिवार की देर रात भोजपुर के प्रवेश द्वार कोइलवर पुल के पश्चिम मुहाने के समीप सात वाहनों पर ठूंस-ठूंस कर मवेशी ले जाने की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली. सभी मवेशी लदे वाहनों को कार्यकर्ताओं ने पटना जिले में प्रवेश करने से पहले रोक दिया. जब ट्रकों को चेक किया गया, तो सभी में मवेशी लदे थे. पूछने पर बताया कि छपरा मेला से आ रहे है.
लेकिन कहां जा रहे है पूछने पर नहीं बताया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सभी चालक व व्यापारी को नीचे उतार कर पुलिस के आने तक अपने पास बैठाये रखा. इधर पुलिस को सूचना मिलते ही कोइलवर पुल पहुंच कर सभी वाहनों को जब्त कर लिया. सुबह में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया और ट्रकों को जब्त कर लिया. इस मामले में पशुक्रूरता अधिनियम के तहत सात चालकों व सात व्यापारी कमलेश यादव, पंडित यादव, विजय यादव, संजय यादव (सभी बक्सर के ब्रह्मपुर थाना) अयोध्या यादव, राजेश्वर राय, ललन पंडित, बुटाई बिंद (छपरा जिला) को जेल भेज दिया गया.
रात भर प्रशासनिक अधिकारी भी रहे परेशान : शाहपुर की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसे लेकर पुलिस के आला अधिकारी पल-पल की खबर ले रहे थे.
घटना की जानकारी मिलते ही देर रात एसडीपीओ संजय कुमार, सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला कोइलवर थाना पहुंच जांच में जुटे गये थे. इधर कोइलवर पुल पर कोइलवर सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता, थानाध्यक्ष पंकज सैनी व जिला पशुपालन पदाधिकारी सिद्धनाथ राय भी वहां मौजूद थे. सभी सात वाहनों पर 76 गाय, 65 बछड़े व 13 भैंस लदे हुए थे. पशुपालन पदाधिकारी की देखरेख में सभी 156 मवेशियों को आरा गौशाला में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन