युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने इंजीनियर को बनाया बंधक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Aug 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

मारपीट व बदसलूकी का लगाया आरोप आरा : ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर पहुंचे युवा जदयू के जिलाध्यक्ष और उनके साथियों पर ग्रामीण विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा मारपीट व बदसलूकी मामला प्रकाश में आया है. इस घटना से गुस्साये युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समीप […]
विज्ञापन
मारपीट व बदसलूकी का लगाया आरोप
आरा : ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर पहुंचे युवा जदयू के जिलाध्यक्ष और उनके साथियों पर ग्रामीण विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा मारपीट व बदसलूकी मामला प्रकाश में आया है. इस घटना से गुस्साये युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समीप धरना पर बैठ गये और तत्काल अधीक्षण अभियंता को निलंबित करने की मांग करने लगे. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाया, लेकिन उन लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ.
कार्यकर्ताओं का कहना है कि अधीक्षण अभियंता द्वारा सरकार विरोधी बातें की गयीं, जिसका हमलोगों ने विरोध किया, तो उनके लोग मारपीट व बदसलूकी करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. पूरे घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. बाद में इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संजीव कुमार ने पूरे मामले के जांच का आदेश दिया है. जांच के बाद रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बताया जा रहा है कि युवा जदयू के जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह बजरंगी के साथ पांच सदस्यीय एक शिष्टमंडल ग्रामीण विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार झा से मिलने गया था. अगिआंव प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य में शिकायत मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता से शिकायत करने गये थे. इसी क्रम में अधीक्षण अभियंता द्वारा जदयू के कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गयी, जिसके बाद जदयू के कार्यकर्ता भड़क गये और नारेबाजी करने लगे. जदयू के युवा जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह बजरंगी ने बताया कि अशोक कुमार सरकार विरोधी बातें करने लगे और मारपीट करने पर भी उतर गये. इसके बाद हम लोगों ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ. इस संबंध में जिलाधिकारी संजीव कुमार ने जांच करने का आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाये गये उक्त अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










