बापू की प्रतिमा की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों ने किया हंगामा

बिहिया : नगर स्थित जज बाजार के छठ पोखरा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की घेराबंदी को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. मामले की जानकारी पाकर बिहिया थानाध्यक्ष विमलेश कुमार व सीओ मनोज कुमार छठ तालाब पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया. जानकारी […]
बिहिया : नगर स्थित जज बाजार के छठ पोखरा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की घेराबंदी को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. मामले की जानकारी पाकर बिहिया थानाध्यक्ष विमलेश कुमार व सीओ मनोज कुमार छठ तालाब पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया. जानकारी के अनुसार, छठ तालाब के दक्षिण-पूर्व कोना पर पूर्व से स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के चारों तरफ एक पक्ष द्वारा घेराबंदी कराया जा रहा था.
इसी दौरान छठ पूजा समिति द्वारा घेराबंदी का विरोध किया जाने लगा. समिति का कहना था कि उक्त घेराबंदी के कारण छठ पूजा के दौरान हजारों की संख्या में आनेवाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है. दोनों पक्षों में मामले को लेकर जम कर तू-तू, मैं-मैं हुई, जिससे अफरातफरी मच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










