भोजपुर का कुख्यात रंजीत चौधरी औरंगाबाद से गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले में दर्जनभर से अधिक वारदतों को अंजाम देने वाले कुख्यात रंजीत चौधरी को औरंगाबाद के दाउदरनगर से पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रंजीत उदवंतनगर थाने के बेलाउर गांव का रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी. हालांकि पुलिस रंजीत की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं […]
विज्ञापन
आरा : भोजपुर जिले में दर्जनभर से अधिक वारदतों को अंजाम देने वाले कुख्यात रंजीत चौधरी को औरंगाबाद के दाउदरनगर से पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
रंजीत उदवंतनगर थाने के बेलाउर गांव का रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी. हालांकि पुलिस रंजीत की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है. पुलिस की अाधिकारिक सूत्र ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पटना पुलिस द्वारा करने की सूचना मिली है. गिरफ्तार करने के बाद पटना भेजने की तैयारी चल रही है. बेलाउर गांव के रंजीत चौधरी व बुटन चौधरी के बीच वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चल रही है. इस लड़ाई में अबतक दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










