आरा-अरवल मार्ग पर लगी पाठशाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश . आइसा व इनौस के नेतृत्व में सड़क पर चला स्कूल, जताया गया विरोध चार घंटे तक लगा रहा जाम लचर शिक्षा नीति से सरकारी विद्यालय के बच्चों का भविष्य अधर में : विधायक सहार : शिक्षा अधिकार आंदोलन के पांचवें चरण के तहत इनकलाबी नौजवान सभा (इनौस) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) […]
विज्ञापन
आक्रोश . आइसा व इनौस के नेतृत्व में सड़क पर चला स्कूल, जताया गया विरोध
चार घंटे तक लगा रहा जाम
लचर शिक्षा नीति से सरकारी विद्यालय के बच्चों का भविष्य अधर में : विधायक
सहार : शिक्षा अधिकार आंदोलन के पांचवें चरण के तहत इनकलाबी नौजवान सभा (इनौस) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में भोजपुर जिला अंतर्गत सहार थाने के आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर पाठशाला लगा दी गयी. इसकी वजह से आरा-अरवल मार्ग लगभग चार घंटे तक जाम रहा. सैकड़ों छात्र- नौजवान, अभिभावकों और युवा संगठन भगत सिंह युवा ब्रिगेड ने सड़क पर ही विधिवत स्कूल लगाया. सबसे पहले स्कूल में घंटी बजने के साथ प्रार्थना,
राष्ट्रगान, उसके बाद छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का काम हुआ. अध्यक्षता एवं संचालन आइसा के राज्य सचिव शिव प्रकाश रंजन ने किया. इस दौरान मुख्य वक्ता तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार की लचर शिक्षा नीति से सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं का भविष्य अधर में है.
उन्होंने कहा कि सत्र के पांच माह बीतने के बाद भी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं को अभी तक पाठ्य पुस्तक उपलब्ध नहीं करायी गयी है, जिसे नीतीश कुमार की शिक्षा नीति की पोल खुल रही है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में पदाधिकारियों के मनमानी के कारण अभी तक 2016-17 के छात्रवृत्ति की राशि मुहैया नहीं करायी गयी है. साथ ही कहा कि सड़क पर विद्यालय कार्यक्रम से पदाधिकारियों को भी सीख लेने की जरूरत है कि अगर समय रहते छात्रों की आवश्यकता की पूर्ति होती, तो कड़ी धूप में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता. वहीं आइसा के राज्य अध्यक्ष मनोज मंजिल ने कहा कि गत कई वर्षों से प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, सहार एवं आदर्श मध्य विद्यालय, सहार के भवन की स्थिति जर्जर बनी हुई है, जिससे इस विद्यालय में पढ़नेवाले छात्र कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. स्थानीय एवं जिला प्रशासन के द्वारा इस पर अब तक पहल नहीं की जा रही है. सचिव शिवप्रकाश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि कस्तूरबा बालिका विद्यालय के भवन निर्माण होने के बाद भी विद्यालय के संचालन बीआरसी भवन में किया जा रहा है जो स्थानीय प्रशासन की मनमानी को दरसा रही है. इस दौरान भाकपा माले के प्रखंड सचिव उपेंद्र भारतीय, प्रखंड प्रमुख सह माले नेता मदन सिंह, रामदास राम, पृथ्वीनाथ राम, विजय भारती, गणेश ठाकुर, लाल बहादुर शास्त्री, मोहम्मद मोबिन, अशोक राम सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित थे.
भारी संख्या में तैनात थे पुलिस बल के जवान : इस दौरान बीडीओ मनीष कुमार,अंचलाधिकारी संजीव कुमार व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद सड़क जाम को हटाया गया. वहीं विधि व्यवस्था को देखते हुए सहार थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे. आंदोलन समाप्त होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










