दो डॉक्टरों का काटा वेतन

Published at :15 Aug 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
दो डॉक्टरों का काटा वेतन

आरा : अस्पताल में कुव्यवस्था के मद्देनजर सिविल सर्जन डॉ रासबिहारी सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान सिविल सर्जन जेनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य सभी वार्डों में हालात का जायजा लिया. इसे लेकर उन्होंने बताया कि डॉ एमएच अंसारी तथा डॉ प्रवीण कुमार को अनुपस्थित पाया गया. दोनों डॉक्टर दिन […]

विज्ञापन

आरा : अस्पताल में कुव्यवस्था के मद्देनजर सिविल सर्जन डॉ रासबिहारी सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान सिविल सर्जन जेनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य सभी वार्डों में हालात का जायजा लिया. इसे लेकर उन्होंने बताया कि डॉ एमएच अंसारी तथा डॉ प्रवीण कुमार को अनुपस्थित पाया गया. दोनों डॉक्टर दिन तथा रात की ड्यूटी से बिना सूचना के गायब थे. इसे लेकर उनका वेतन काटा गया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्थिति सुधारने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन