आजादी के जश्न में डूबे लोग

Published at :15 Aug 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
आजादी के जश्न में डूबे लोग

स्वतंत्रता दिवस . रमना मैदान सज-धज कर तैयार जिलाधिकारी ने सदर एसडीओ के साथ लिया समारोह स्थल का जायजा आरा : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. आजादी की 70 वीं वर्षगांठ के जश्न में मंगलवार को जिला डूब जायेगा. स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले भर में […]

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस . रमना मैदान सज-धज कर तैयार

जिलाधिकारी ने सदर एसडीओ के साथ लिया समारोह स्थल का जायजा
आरा : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. आजादी की 70 वीं वर्षगांठ के जश्न में मंगलवार को जिला डूब जायेगा. स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले भर में उत्सवी माहौल है. जगह- जगह तिरंगे की दुकानें सजी हुई हैं, तो मुख्य समारोह के लिए वीर कुंवर सिंह रमना मैदान भी सज-धज कर तैयार हो गया है.
जिलाधिकारी संजीव कुमार ने सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. 9:00 बजे स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन किया जायेगा. झंडोत्तोलन के बाद परेड को सलामी दी जायेगी. परेड में बीएमपी, जिला पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी के जवान भी भाग लेंगे. प्रभातफेरी से कार्यक्रम का आगाज होगा और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा.
इस अवसर पर प्रभातफेरी, फैंसी फुटबॉल मैच तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी जोर-शोर से की जा रही है, ताकि इस बार का कार्यक्रम खास हो सके.
तीन बजे से होगा फैंसी फुटबॉल मैच : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय रमना मैदान में 03:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है. इसकी जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी नवदीप शुक्ला को दी गयी है. 15 अगस्त को संध्या बेला में नागरी प्रचारिणी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
कब कहां होगा झंडाेत्तोलन : समाहर्ता निवास 08:30 बजे, वीर कुंवर सिंह मैदान 09:00 बजे, समाहरणालय 09:30 बजे, वीर कुंवर सिंह विवि में 9:30 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय 09:45 बजे, अनुमंडल कार्यालय 10:00 बजे, जिला परिषद 10:15 बजे, गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय 10:20 बजे, आरा नगर निगम 10:25 बजे, एमएमपी 10:35 बजे, बंदोबस्त कार्यालय 10:45 बजे, रेडक्रॉस 11:10 बजे एवं न्यू पुलिस लाइन 11:30 बजे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन