जिले में तीन पावर ग्रिडों का हुआ शिलान्यास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Aug 2017 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : जिले में तीन पावर ग्रिड का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों में निर्बाध गति से बिजली देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है. उन्होंने कहा कि सरकार बिजली में काफी सुधार करना चाहती है. बिजली विकास के लिए जरूरी है. […]
विज्ञापन
आरा : जिले में तीन पावर ग्रिड का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों में निर्बाध गति से बिजली देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है. उन्होंने कहा कि सरकार बिजली में काफी सुधार करना चाहती है. बिजली विकास के लिए जरूरी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिहार के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
वहीं लोगों को हर सुविधा मुहैया कराया जाये. इसका भी प्रयास कर रही है. श्री कुमार ने कहा कि बिजली ही नहीं, अन्य क्षेत्रों में भी सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा विकास की तरफ अग्रसर है. एनडीए सरकार विकास के लिए ऊंचाइयों को छूना चाहती है. इसके तहत उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत इन सभी पावर ग्रिड का शिलान्यास किया. इसे लेकर तरारी प्रखंड के मोआप कला में, आरा के धरहरा तथा भकुरा में पावर ग्रिड की स्थापना के लिए शिलान्यास किया गया. मोआप कला में पांच एमवीए का दो पावर ग्रिड, जबकि भकुरा में भी पांच एमवीए का दो पावर ग्रिड लगाये जायेंगे.
वहीं आरा के धरहरा में 10-10 एमवीए के दो पावर ग्रिड लगाये जायेंगे. इसे लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता संजय कुमार बरियो ने बताया कि इससे जिले में बिजली की समस्या से निजात पाने में काफी सुविधा होगी. कृषि भवन स्थित एनआइसी के सभागार में शिलान्यास के अवसर पर जिलाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवदीप शुक्ल सहित प्रशासन एवं बिजली विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










