असामाजिक तत्वों के कब्जे में रही दिल्ली-सियालदह ट्रेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Aug 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

बिहिया से आरा पहुंचने में दर्जनों बार हुई चेनपुलिंग, हंगामा चेनपुलिंग से बोगियों में भरा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी आरा : दिल्ली से सियालदह जा रही 13120 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को असामाजिक तत्वों के कब्जे में रही. करीब एक घंटे तक असामाजिक तत्वों ने ट्रेन में जमकर हंगामा किया. ट्रेन में सवार लोगों […]
विज्ञापन
बिहिया से आरा पहुंचने में दर्जनों बार हुई चेनपुलिंग, हंगामा
चेनपुलिंग से बोगियों में भरा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
आरा : दिल्ली से सियालदह जा रही 13120 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को असामाजिक तत्वों के कब्जे में रही. करीब एक घंटे तक असामाजिक तत्वों ने ट्रेन में जमकर हंगामा किया. ट्रेन में सवार लोगों ने बताया कि जहां मर्जी वहीं पर ट्रेन रोक रहे थे. विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट भी की गयी. इसके कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के मुताबिक अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे लेट यह ट्रेन बिहिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची. 20 मिनट रुकने के बाद कारीसाथ के लिए खुली. यहीं पर असामाजिक तत्व ट्रेन में सवार हो गये. इसके बाद जमकर चेनपुलिंग शुरू कर दी.
सर्वोदय हॉल्ट से तेज रफ्तार में गुजर रही ट्रेन में चेनपुलिंग किये जाने से अचानक ब्रेक जाम हो गया. ब्रेक जाम होने के कारण बोगियों में धुआं भर गया. इसके करण यात्रियों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी. बिहिया से आरा के बीच इस ट्रेन में जमकर चेनपुलिंग की गयी. इसके कारण डाउन में आनेवाली ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. पहले से ही ब्लॉक की वजह से ट्रेन को कंट्रोल कर चलाया जा रहा था. ऐसे में लगातार हो रही चेनपुलिंग के कारण ट्रेन और लेट हो गयी. वहीं ट्रेन की सुरक्षा में कोई भी जवान नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










