पार्षदपति को गोलियों से किया छलनी

Published at :08 Jul 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
पार्षदपति को गोलियों से किया छलनी

फायरिंग करते हुए निकल भागे आरा से बस पर सवार होकर गांव जा रहा था वार्ड पार्षद का पति उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप की है घटना आरा : अपराधियों ने दिनदहाड़े पोसवा पंचायत के वार्ड पार्षद पति को गोलियों से छलनी कर दिया. पांच गोली मार कर अपराधियों ने पार्षद पति […]

विज्ञापन
फायरिंग करते हुए निकल भागे
आरा से बस पर सवार होकर गांव जा रहा था वार्ड पार्षद का पति
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप की है घटना
आरा : अपराधियों ने दिनदहाड़े पोसवा पंचायत के वार्ड पार्षद पति को गोलियों से छलनी कर दिया. पांच गोली मार कर अपराधियों ने पार्षद पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले. अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने बस से खींच कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप की है. मृत वार्ड पार्षद पति परमात्मा रवानी बताया जा रहा है, जो गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवा गांव निवासी स्व सुदेश्वर रवानी का पुत्र है. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है. हालांकि पुरानी रंजिश में हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरा जेल में अपने ममेरे भाई से मिलने के लिए आया था. यहां से लौट कर बस पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था. इसी बीच बेलाउर गांव के बंगले के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने बस रुकवा कर उसे बाहर निकाल लिया और उस पर गोलियों की बौछार कर दी गयी. अपराधी पार्षद पति पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे.
इसके बाद हवा में फायरिंग करते हुए अपराधी वहां से भाग निकले. बस से उतारने के बाद अपराधियों ने चालक को धमकी देकर बस को भी वहां से हटवा दिया था. गोली लगने के बाद वार्ड पार्षद का पति मौके पर तड़प रहा था. घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी. परिजनों के पहुंचने के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन