खुले में शौच से होती है बीमारी आह्वान . कार्यशाला का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

आरा : भोजपुर जिला को शत-प्रतिशत खुले में शौच से मुक्ति के लिए जिला प्रशासन संकल्पित एवं समर्पित रूप से पूरी तरह तैयार है. पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं आमजनों को लेकर एक मुहिम के तहत हर जगह शौचालय का निर्माण एवं इसके उपयोग को लेकर […]
आरा : भोजपुर जिला को शत-प्रतिशत खुले में शौच से मुक्ति के लिए जिला प्रशासन संकल्पित एवं समर्पित रूप से पूरी तरह तैयार है. पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं आमजनों को लेकर एक मुहिम के तहत हर जगह शौचालय का निर्माण एवं इसके उपयोग को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज समाहरणालय -सह- कृषि भवन में दिनांक 4 से 11 जुलाई तक चलने वाली जिलास्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण सिर्फ ईंट बालू का उपयोग कर एक संरचना खड़ा करना ही नहीं है बल्कि पारिवारिक और सामाजिक रूप से इज्जत में भी बढ़ोतरी करना है. उन्होंने कहा कि खुले में शौच से अनेक बीमारियां होती हैं, जिससे सभी लोग परेशान होते हैं. साथ ही हमारे घर की बहू-बेटी को लज्जित भी होना पड़ता है. अगर आपके घर में शौचालय है,
तो आप दूसरों को भी शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित कर सकते हैं. उन्होंने जिले के सभी वर्गों के लोगों से अपील की कि आपके गांव में जिन घरों में शौचालय नहीं हैं, उन्हें शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित अवश्य करें. शौचालय निर्माण एवं उसका उपयोग करना एक परिवर्तनकारी कार्य है, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण होता है. वहीं उप विकास आयुक्त इनायत खान ने कहा कि समर्पित भाव से शौचालय निर्माण एवं उसका उपयोग करने के लिए आप-हम सभी मिल कर प्रयास करें ताकि हमारा भोजपुर जिला संपूर्ण रूप से ओडीएफ घोषित हो सके. उन्होंने महिलाओं, युवाओं और जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि जिले को संपूर्ण रूप से ओडीएफ घोषित कराने के लिए अधिक- से- अधिक लोगों को प्रेरित करें. इस अवसर पर अगिआंव एवं गड़हनी प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, सभी प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी, जिलास्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










