भोजपुर का बजरूहा आज से हमारी जिम्मेदारी

Published at :05 Jul 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर का बजरूहा आज से हमारी जिम्मेदारी

आरा : प्रभात खबर ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के बजरूहा गांव को गोद लिया है, जिसकी घोषणा बुधवार को गांव में समारोह आयोजित कर की जायेगी. मुख्य समारोह के साथ गांव में हेल्थ कैंप और पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. प्रभात खबर सामूहिक प्रयास और […]

विज्ञापन
आरा : प्रभात खबर ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के बजरूहा गांव को गोद लिया है, जिसकी घोषणा बुधवार को गांव में समारोह आयोजित कर की जायेगी. मुख्य समारोह के साथ गांव में हेल्थ कैंप और पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. प्रभात खबर सामूहिक प्रयास और ग्रामीणों के सहयोग से गांव का हर संभव विकास करेगा.
समारोह में डीएम डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव, संदेश के विधायक अरुण यादव, विधान पार्षद राधाचरण साह सहित कई पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. सुबह 10 बजे समारोह का शुभारंभ होगा और गांव के विकास के लिए तैयार की
बजरूहा को प्रभात खबर…
गयी योजना की घोषणा की जायेगी. कार्यक्रम के दौरान हेल्थ कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर हिस्सा लेंगे. स्वास्थ्य जांच के साथ दवा वितरण की भी व्यवस्था की गयी है. कैंप के लिए भी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसके साथ ही जनप्रतिनिधि व अधिकारी पौधारोपण भी करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन