तस्करी मामले में पिता-पुत्री धराये

Published at :04 Jul 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
तस्करी मामले में पिता-पुत्री धराये

आरा : नवादा थाना पुलिस ने गोढना रोड से हेराेइन तस्करी करने के मामले में पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास लाखों के गहने, पांच लाख रुपये व सौ ग्राम हेराेइन को पुलिस ने बरामद कर लिया. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक पिछले कई माह […]

विज्ञापन

आरा : नवादा थाना पुलिस ने गोढना रोड से हेराेइन तस्करी करने के मामले में पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास लाखों के गहने, पांच लाख रुपये व सौ ग्राम हेराेइन को पुलिस ने बरामद कर लिया. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक पिछले कई माह से गोढना में किराये के मकान में रहनेवाले संजय सिंह व उनकी पुत्री पूनम सिंह द्वारा हेराेइन की तस्करी करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी.

इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. संजय सिंह मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ के लालगंज गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने बताया कि वह हेराेन की तस्करी करने के लिए ही आरा में किराये के मकान में रहता था. सोमवार को वह कोइलवर के कायमनगर में हेराेइन की डिलिवरी करने के लिए जा रहा था. इसी बीच वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस इस बात की जानकारी लेने में जुटी है कि वह इस कारोबार में कितने दिनों से जुटा हुआ है.

नवादा थाने के गोढ़ना रोड में किराये के मकान में रहते हैं दोनों
लाखों के गहने व पांच लाख नकद के साथ सौ ग्राम हेराेइन बरामद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन