दो घंटे जम कर बरसे बदरा, जलजमाव

Published at :03 Jul 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो घंटे जम कर बरसे बदरा, जलजमाव

राहत. बारिश होते ही खेतों की ओर दौड़े किसान, आम लोगों को गरमी से मिली राहत आर्द्रा नक्षत्र में बारिश नहीं होने से खेती का काम हो रहा था बाधित हवा के रुख बदलते ही जिले में हुई जोरदार बारिश, किसान खुश आरा : जुलाई के पहले सप्ताह में रविवार को जिले में जोरदार बारिश […]

विज्ञापन

राहत. बारिश होते ही खेतों की ओर दौड़े किसान, आम लोगों को गरमी से मिली राहत

आर्द्रा नक्षत्र में बारिश नहीं होने से खेती का काम हो रहा था बाधित
हवा के रुख बदलते ही जिले में हुई जोरदार बारिश, किसान खुश
आरा : जुलाई के पहले सप्ताह में रविवार को जिले में जोरदार बारिश हुई. बारिश होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे तो आम लोगों ने भी राहत की सांस ली. बारिश नहीं होने से ऊमस के कारण आम लोग भी काफी परेशान थे. पिछले दो सप्ताह से बारिश के इंतजार में टकटकी लगाये किसानों के लिए इंद्रदेव ने अमृत रूपी बूंदें बरसायी. जिले में करीब दो घंटे तक जोरदार बारिश हुई. इससे खेती के कामों तेजी आ गयी. रोहिणी नक्षत्र में धान के बिचड़ा डालने वाले किसान बारिश होते ही खेतों की ओर पानी एकत्र करने को निकले पड़े. किसानों ने कहा कि पानी को एकत्र करने से रोपनी करने में आसानी होगी. खर-पतवार भी सड़ जायेंगे. पिछले दो सप्ताह से लगातार तेज पुरवा हवा चल रही थी.
इसके कारण बादल आसमान में रुक नहीं पा रहे थे. शनिवार की सुबह में हवा का रुख बदला और दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के शुरू होने से यूपी की तरफ से आये बादलों ने डेरा डाल दिया, जिस कारण हल्की बरसात शुरू हो गयी. रविवार की दोपहर जोरदार बारिश हुई.
मक्के की बुआई होगी शुरू : बारिश होने के बाद से मक्के की बुआई में तेजी आयेगी, क्योंकि खेतों में नमी नहीं होने की वजह से मक्के की बुआई नहीं हो पा रही थी. रविवार को हुई बरसात के बाद से मक्के की बुआई करने लायक खेतों में नमी हो गयी है. मौसम साफ होते ही दियारा इलाके में खेती के काम में तेजी आयेगी. वहीं गोभी, टमाटर, मिर्च व बैगन के भी किसान अब बिचड़े डाल सकते हैं.
आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना : आने वाले दिनों में बारिश जारी रहेगी. इससे खेती को फायदा होगा. इस समय आकाश में पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस दबाव के कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मध्यम से भारी बरसात होने की संभावना बनी हुई है. बतादें कि इससे पहले ही प्रभात खबर के शनिवार को प्रकाशित अंक में भी बारिश होने की संभावना जतायी गयी थी. इस दौरान मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान किया गया था. काफी दिनों से जिले में बारिश नहीं होने जहां किसान चिंतित थे वहां आम लोग गरमी से परेशान नजर आ रहे थे.
क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक
भोजपुर जिले में रविवार को बीस मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड दर्ज की गयी. बीस मिलीमीटर अच्छी बारिश होने से कृषि कार्य में तेजी आयेगी. इसी तरह आगे भी बारिश हुई तो खेती में अच्छी पैदावार होगी.
डॉ पीके द्विवेदी, कृषि वैज्ञानिक, भोजपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन