bhagalpur news. असानंदपुर हाइस्कूल के पास चोरी की 40 मोबाइल और लैपटॉप के साथ युवक गिरफ्तार

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के असानंदपुर गर्ल्स हाईस्कूल के पास चोरी की 40 मोबाइल, एक लैपटॉप के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के असानंदपुर गर्ल्स हाईस्कूल के पास चोरी की 40 मोबाइल, एक लैपटॉप के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र के पैरिया गांव निवासी संजय मंडल का पुत्र अभिमन्यु कुमार है. पुलिस ने आरोपित के पास से कुछ नकदी भी बरामद किया है. वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने आरोपित से पूछताछ की और मोबाइल से संबंधित कागजात की मांग की. अभिमन्यु मोबाइल खरीदारी से संबंधित किसी भी तरह के कागजात को देने में असमर्थ रहा. अभिमन्यु ने पुलिस को बताया है कि उसने पटना से चोरी की मोबाइल की खरीदारी की थी. भागलपुर ला कर बिक्री कर रहा था. पुलिस द्वारा जब्त की गयी मोबाइलों में महंगे ब्रांड की मोबाइल भी है. कुछ मोबाइल खराब भी हैं. बाजार में मोबाइल की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है. सभी मोबाइलों की जांच करने के बाद इस बात का खुलासा होना है कि उक्त मोबाइल किन किन लोगों की थी और उनकी मोबाइल कैसे गायब हो गयी थी. घूम-घूम कर बेचता था मोबाइल बिना किसी कागज के इस तरह का मोबाइल फोन आपराधिक तत्व के लोग ही वारदात को अंजाम देने के लिए खरीदते हैं. आरोपित ने पुलिस को बताया है कि वह घूम-घूम कर मोबाइल बेचता था. जानकारी मिली है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में मोबाइल ले कर एक युवक परवत्ती की ओर से असानंदपुर आ रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र सिंह की निगरानी में और पुलिस उपाधीक्षक नगर अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में अभिमन्यु को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी अभियान में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष अविनाश राउत, सहायक अवर निरीक्षक श्रवण कुमार, सिपाही प्रवीण कुमार, संतोष कुमार समेत डीआईयू की टीम व अन्य पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




