मेष राशिफल 18 मार्च 2026: क्या आज धन लाभ के बनेंगे योग या अचानक खर्च बढ़ने से बिगड़ेगा बजट?

आज 18 मार्च 2026 का मेष राशिफल
Mesh Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Mesh Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और लाभ लेकर आने वाला है. आपकी राशि के एकादश भाव में मंगल, बुध, राहु और चंद्रमा की चतुर्ग्रही युति बनी हुई है.
करियर-बिजनेस: आज व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं और आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. कुम्भ राशि के ग्रहों के प्रभाव से आय के नए स्रोत विकसित होंगे और पुराने निवेश फलदायी रहेंगे. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन रोमांचक रहेगा और आप पार्टनर के साथ भविष्य की बड़ी योजनाएं बनाएंगे. चंद्रमा और बुध की युति से आपसी संवाद बढ़ेगा और पुराने मतभेद पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे. जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को ऊंचा रखेगा और शाम सुखद बीतेगी.
स्वास्थ्य: आज शारीरिक रूप से आप खुद को बहुत सक्रिय और फिट महसूस करेंगे, पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी. लाभ भाव के मंगल आपको ऊर्जावान बनाएंगे, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे.
सावधानी: लाभ के लालच में आकर किसी भी गलत या अनैतिक कार्यों में शामिल होने से बचें.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










