Bhagalpur News: हथियार के बल पर पति के सामने पत्नी को प्रेमी ने कर लिया किडनैप
Updated at : 05 May 2024 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

हथियार के बल पर पति के सामने पत्नी को प्रेमी ने कर लिया किडनैप
विज्ञापन
नाथनगरः
थाना क्षेत्र में एक पति नाइट ड्यूटी पर था, मौका देख कर पत्नी ने अपने प्रेमी को बुला लिया. पति को इसकी भनक लगी तो वह अचानक घर पहुंच गया. वहां दोनों रंगेहाथ पकड़े गये. पति के मुताबिक पकड़ाने पर उनकी पत्नी के प्रेमी हथियार कमर से निकाल लिया और आंखों के सामने पत्नी को अगवा कर ले गया. घटना की लिखित शिकायत पीड़ित पति ने नाथनगर थाना में की है. कहा ये भी जाता है कि पकड़ने के बाद पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को कमरे के अंदर बंद कर दिया. जबतक वो अपने बूढ़े पिता और मां को उठाने गया, तब तक दरवाजा में धक्का देकर हथियार में लिए प्रेमी कमरे से पत्नी के साथ बाहर आया और जबरन पत्नी को लेकर भाग गया. इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि युवक ने पंचायत स्तर पर समाधान निकालने की बात थाना आकर कहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




