bhagalpur news. टीएमबीयू बॉल बैडमिंटन टीम को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 12:32 AM
विज्ञापन
तमिलनाडु में 14 से 17 जानकारी तक होने वाली ऑल इंडिया इंटर विवि बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीएमबीयू की बाल बैडमिंटन पुरुष टीम को कैंप लगाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है
विज्ञापन
तमिलनाडु में 14 से 17 जानकारी तक होने वाली ऑल इंडिया इंटर विवि बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीएमबीयू की बाल बैडमिंटन पुरुष टीम को कैंप लगाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण शिविर विश्वविद्यालय खेल परिसर में आयोजित किया जा रहा है. शिविर के प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी अविनाश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है. शिविर में खिलाड़ियों की फिटनेस, स्ट्रोक तकनीक, कोर्ट मूवमेंट व मैच रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्रशिक्षक अविनाश ने बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ी अनुशासित ढंग से अभ्यास कर रहे हैं. टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन को लेकर सभी उत्साहित हैं. कहा कि लक्ष्य केवल भागीदारी नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है. विवि खेल परिषद के सचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल, अभिमन्यु प्रसाद सिंह, बिपिन प्रसाद मंडल, जिला संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी सुविधा और सहयोग का भरोसा दिलाया है. शिविर आगामी सात दिनों तक जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










