Bhagalpur news आदिवासी के घर व जमीन पर भू माफियाओं की नजर, अंचल पहुंच की शिकायत

गोकुलपुर गांव के दर्जनों आदिवासी परिवार बेघर होने के कगार पर है. उनकी पुश्तैनी जमीन व घर पर भू माफियाओं की बुरी नजर है.
सरकार जनजातियों का उत्थान व सर्वांगिंग विकास के लिए जनजाति बाहुल्य गांव में पदाधिकारी घर-घर जा कर जनजातीय उत्सव के तहत जन भागीदारी अभियान चला रही है, वही दूसरी ओर सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के दर्जनों आदिवासी परिवार बेघर होने के कगार पर है. उनकी पुश्तैनी जमीन व घर पर भू माफियाओं की बुरी नजर है. मंगलवार को गोकुलपुर गांव के दर्जनों आदिवासी परिवार अपनी जमीन का कागजात लेकर अपना हक वापस लेने के लिए सन्हौला अंचल पहुंच संयुक्त रूप से लिखित आवेदन देकर भू माफियाओं से अपना घर जमीन को बचाने की अपील की. अंचल में उपस्थित आदिवासी परिवार ने बताया कि मेरे पूर्वज जिस जमीन पर घर मकान बना रह रहे थे आज सारी जमीन दबंग भू माफिया हथियाना चाह रहे हैं. घर आ कर धमकी देते है कि यह जमीन हमलोगों की है, खाली करो नहीं तो जिन्दा नहीं बच पाओगे.
सन्हौला प्रखंड क्षेत्र का गोकुलपुर गांव आदिवासी बाहुल्य है 1973-74 में गांव के दर्जनों आदिवासी परिवार को राजश्व भूमि सुधार विभाग की ओर से घर बनाने के लिए जमीन आवंटित कर परवाना निर्गत हुआ. पुराना खाता खेसरा से उनलोगों का जमाबंदी कायम होकर परवाना धारी के नाम से रसीद कट रहा है. सर्वे में उक्त जमीन नाया खाता ओर खसरा बन कर दूसरे के नाम पर हो गया, वह जमीन पर अब भू माफियाओं की नजर है ओर बेचना चाह रहे है, जिसको लेकर आदिवासी परिवार को तरह-तरह की धमकी मिल रही है, जिससे वह लोग भयभीत है. आदिवासी परिवार कोर्ट की शरण में गया, कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद सन्हौला अंचल की ओर से उक्त जमीन भू माफिया के नाम से दाखिल ख़ारिज किया जा रहा है, जिससे आदिवासी लोग बेघर होने के कगार पर है.कहते हैं अधिकारी
सन्हौला सीओ रजनीश चंद्र राय ने बताया कि मामला सन्हौला राजस्व अधिकारी के क्षेत्राधिकार में है, इसलिए हमको इस मामले में कोई जानकारी नहीं है, संज्ञान में आयेगा, तो मामले की जांच कर जो कार्रवाई होगी की जायेगी. राजस्व अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है इसमें कुल 13 दाखिल ख़ारिज है. कोर्ट का स्टे ऑडर जैसे आयेगा वैसे ही दाखिल खारिज को और अस्वीकृत किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










