bhagalpur news. इंटर परीक्षा के दौरान नहीं लगे जाम, ट्रैफिक पुलिस ने बनायी रणनीति
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 02 Feb 2026 1:08 AM
विगत वर्षों में देखा गया है कि इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में जाम में फंस कर कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी थी
विगत वर्षों में देखा गया है कि इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में जाम में फंस कर कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी थी. इसे गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर और आसपास की सड़कों को जाम मुक्त रखने के लिए रणनीति तैयार की है. पुलिस ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि समय रहते अपने घरों से परीक्षा केंद्रों के लिए निकलें. शहर के आसपास रहने वाले विद्यार्थी दो घंटे पहले और दूर दराज के परीक्षार्थी पर्याप्त समय रहते ही घर से निकलें, ताकि अगर कोई रूकावट भी हो तो समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचा जा सके.
ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि अगर विक्रमशिला सेतु पर सुबह के समय में कोई दिक्कत हुई तो तुरंत बड़े और भारी वाहनों के परिचालन को रोक दिया जाएगा. कहा कि अगर ब्रेक डाउन या जाम की समस्या आयी तो भारी व बड़े वाहनों को तत्काल रोकने की व्यवस्था की गयी है. दूसरी तरफ बायपास, सबौर रोड पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी. विक्रमशिला सेतु पर 10-10 जवानाें की प्रतिनियुक्ति की गयी है. क्रेन और चालकों की व्यवस्था है. शहर के चाैक-चाैराहे पर भी पुलिस सक्रिय रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










