हटाये गये 70 अतिथि शिक्षकों का धरना 26वें दिन भी जारी, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
अतिथि शिक्षक अपनी बहाली और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए

अतिथि शिक्षक अपनी बहाली और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए

भागलपुर में टीएमबीयू से हटाए गए 70 अतिथि शिक्षक अपनी बहाली और अन्य मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हैं. आंदोलन के 26वें दिन भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान न आने पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई. मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

TMBU Guest Teachers Protest: भागलपुर. टीएमबीयू से हटाये गये 70 अतिथि शिक्षक अपनी बहाली और अन्य मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हुए हैं. गुरुवार को आंदोलन का 26वां दिन पूरा होने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान सामने नहीं आने पर शिक्षकों ने नाराजगी जतायी.

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

धरना पर बैठे अतिथि शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के बावजूद उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा.

प्रशासन पर लगाया उदासीनता का आरोप

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है. उन्होंने कहा कि कई दिनों से आंदोलन चलने के बावजूद अब तक किसी ठोस वार्ता या समाधान की पहल नहीं हुई है.

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

TMBU Guest Teachers Protest: धरना में डॉ. प्रताप राज, डॉ. नीतीश कुमार भारद्वाज, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अतुल समीरण, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. ललिंद्र कुमार यादव, डॉ. दीपक कुमार पोद्दार, डॉ. रूपा कुमारी, डॉ. सृष्टि गर्ग, डॉ. चांदनी कुमार, डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. अनंत कुमार दास सहित अन्य अतिथि शिक्षक मौजूद रहे.


विज्ञापन
आरफीन जुबैर

लेखक के बारे में

By आरफीन जुबैर

आरफीन जुबैर प्रिंट माध्यम में पिछले 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा और खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन