ePaper

Thugs Of Jamui: बाप-बेटे की जोड़ी ने कारोबारियों से ठगे लाखों रुपये, व्यापार और उधार के नाम पर लिये पैसे

Updated at : 20 Nov 2022 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Thugs Of Jamui: बाप-बेटे की जोड़ी ने कारोबारियों से ठगे लाखों रुपये, व्यापार और उधार के नाम पर लिये पैसे

कारोबारी ओम प्रकाश मोदी ने बताया कि कुछ दिन पहले भोला यादव और उसका बेटा मेरी दुकान पर आया थे. भोला यादव ने बताया कि उसकी बेटी की शादी के लिए जेवर की आवश्यकता है. शादी के नाम पर उसने मेरी दुकान से जेवर की खरीदे और साथ ही मुझसे नकद भी लिया.

विज्ञापन

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के ठग पिता-पुत्र की जोड़ी ने बाजार के नामी-गिरामी कारोबारियों को निशाना बनाकर उन्हें लाखों रुपयों का चूना लगाया है. पिता पुत्र के खिलाफ अब तक 26 लाख रुपये ठगी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है. जबकि अब भी कई ऐसे मामले हैं, जो सामने नहीं आये हैं. ठग पिता-पुत्र की जोड़ी के खिलाफ रविवार को भी खैरा थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है. दरअसल रविवार को खैरा बाजार निवासी सर्राफा कारोबारी ओम प्रकाश मोदी ने खैरा थाना में चेक बाउंस व मारपीट का एक मामला दर्ज कराया है.

अपने दिए आवेदन में कारोबारी ओम प्रकाश मोदी ने बताया कि कुछ दिन पहले गोपालपुर निवासी भोला यादव व उसके बेटे इंद्रदेव यादव मेरी दुकान पर आये थे. भोला यादव ने बताया कि थोड़े दिन बाद उसकी बेटी की शादी होनी है इसलिए मुझे जेवर की आवश्यकता है. बेटी की शादी के नाम पर उन्होंने मेरी दुकान से 1 लाख 8 हजार 7 सौ 73 रुपये के जेवर की खरीद की. साथ ही 31 हजार 2 सौ 75 रुपये नकद भी मुझसे लिया.

कारोबारी ने कहा कि पैसा हमारे बैंक खाते में पड़ा है. भीड़ होने के कारण सही समय पर पैसा नहीं निकाल पाया. बेटी की शादी है और हमें कुछ नकदी पैसों की भी आवश्यकता है. इसके बाद दोनों पिता-पुत्र ने मुझे पंजाब नेशनल बैंक का 1 लाख 40 हजार रुपये का चेक दिया. जब मैं वह चेक बैंक में कैश कराने पहुंचा, तो वह चेक बाउंस हो गया. कारोबारी ने बताया कि जब मैं इस बारे में बात करने भोला यादव के घर गोपालपुर पहुंचा, तब पिता-पुत्र ने मेरे साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की. कारोबारी ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

भागलपुर के कारोबारी को लगाया था 24 लाख का चूना

बताते चलें कि पिता-पुत्र ने भागलपुर निवासी एक कारोबारी को भी धान का कारोबार करने के नाम पर 24 लाख रुपये का चूना लगाया था. इसे लेकर बीते 18 अक्टूबर को खैरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी. उक्त मामले भागलपुर जिला के बदारी निवासी काजल कुमारी ने बताया था कि गोपालपुर निवासी भोला यादव एवं इंद्रदेव यादव से 25 साल के लिए मैंने जमीन लीज पर ली थी तथा उस जमीन पर गोदाम बनाकर मैंने धान का कारोबार शुरू किया था.

भोला यादव उसे गोदाम से धान की खरीद बिक्री करता था. कुछ दिनों पहले उसने धान खरीदने के नाम पर मुझ से 24 लाख रुपए लिये थे. लेकिन धान की खरीद नहीं की और ना ही मुझे पैसे लौटाये. जब मैंने उससे से पैसे की मांग की थी तो उसने गाली-गलौज किया. भोला यादव इंद्रदेव यादव और भोला यादव की पत्नी ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी. जब मेरे पति ने ऐसा करने से मना किया तब उन लोगों ने मेरे पति को कमरे में बंद कर दिया और बंधक बना लिया. मैं किसी तरह वहां से भागकर खैरा थाना पहुंची. महिला ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी.

पुलिस कर रही छानबीन 

ठगी के इस मामले के संबंध में थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन