BHAGALPUR : ओवरलोड नाव दोबारा फंसी, एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला, टला बड़ा हादसा
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :06 May 2026 1:34 PM (IST)
विज्ञापन

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद जलमार्ग पर बढ़ते दबाव के बीच एक ही नाव के बार बार फंसने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.
विज्ञापन
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :
विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद जलमार्ग पर बढ़ते दबाव के बीच एक ही नाव के बार बार फंसने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. बुधवार को नवगछिया की ओर जा रही एक ओवरलोड नाव गंगा नदी में बीच धारा में फंस गई, जिसे एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. नाव के फंसते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों को सकुशल किनारे पहुंचा दिया गया. बताया जा रहा है कि यही नाव परसों रात भी पिलर संख्या नौ के पास फंस गई थी. इसके बावजूद ओवरलोडिंग पर नियंत्रण नहीं होने से खतरा लगातार बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्ती की मांग करते हुए कहा है कि नाव परिचालन में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










