bhagalpur news. कार सवार बदमाशों में छात्र को उठाया, पूछताछ के बाद छोड़ा

Published by :ATUL KUMAR
Published at :09 May 2026 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. कार सवार बदमाशों में छात्र को उठाया, पूछताछ के बाद छोड़ा

थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप दसवीं के एक छात्र को जबरन कार में बैठाने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप दसवीं के एक छात्र को जबरन कार में बैठाने का मामला सामने आया है. छात्र का आरोप है कि बदमाश उसे अगवा कर ले गए और पूछताछ के बाद चंपानगर पुल के पास उतार कर फरार हो गए. पीड़ित छात्र सिमराहा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. छात्र के अनुसार वह अपनी मां के साथ अकबरनगर स्थित बैंक गया था. इसी दौरान एक काले रंग की कार वहां पहुंची और उसमें सवार करीब पांच लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया. छात्र ने बताया कि रास्ते भर उससे नाम, पता और कोचिंग के संबंध में पूछताछ की जाती रही. कार सवार लोग किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कर उसकी पहचान की पुष्टि करने का प्रयास कर रहे थे. छात्र ने बताया कि पहचान स्पष्ट नहीं होने पर बदमाशों ने चंपानगर पुल के समीप उसे गाड़ी से धक्का देकर नीचे उतार दिया. घटना में उसे हल्की चोटें भी आईं. बाद में वह ऑटो से किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी जानकारी दी. मामले की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन अकबरनगर थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आवेदन लेने में आनाकानी की. इधर, थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. भाई से मारपीट मामले में आरोपित गिरफ्तार

अकबरनगर. थाना क्षेत्र के बसंतपुर फुलवरिया निवासी अंजन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अंजनी कुमार पर अपने भाई के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप है. मामले में घायल भाई निरंजन यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर अंजनी कुमार को नामजद आरोपित बनाया था. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन