bhaskar news. चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में संडे बाजार से उत्पन्न अव्यवस्था पर चर्चा

Published by :ATUL KUMAR
Published at :28 Apr 2026 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
bhaskar news. चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में संडे बाजार से उत्पन्न अव्यवस्था पर चर्चा

इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यसमिति की मासिक बैठक सोमवार को चेंबर कार्यालय में हुई

विज्ञापन

इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यसमिति की मासिक बैठक सोमवार को चेंबर कार्यालय में हुई. अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष शरद सालारपुरिया ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में लंबे समय से व्याप्त जाम की समस्या, संडे बाजार से उत्पन्न अव्यवस्था और मूलभूत सुविधा के अभाव पर सदस्यों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया. निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए प्रशासन को पुनः कड़ी चेतावनी के साथ पत्र भेजा जायेगा.

महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने सदस्यों का स्वागत किया. प्रदीप जालान ने पिछली बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट पढ़ी, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. सम्मानित सदस्य राम गोपाल पोद्दार ने अध्यक्ष शरद सालारपुरिया की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चेंबर व्यापारियों के मुद्दों को न केवल प्रभावी ढंग से उठा रहा है, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर उनका निरंतर फॉलो-अप भी ले रहा है. ट्रेड लाइसेंस में प्रस्तावित भारी वृद्धि पर चैंबर ने गंभीर चिंता व्यक्त की. विभिन्न व्यावसायिक संगठनों को आमंत्रित कर एक साझा रणनीति बनाने और विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया गया. क्षेत्र में उद्योगों और कारखानों के विस्तारीकरण के लिए विभिन्न संगठनों से सुझाव मांगे जाएंगे. इन सुझावों को संकलित कर संबंधित मंत्रालय को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा जायेगा. स्टांप शुल्क में विसंगति पर चर्चा की गयी. कहा कि बिहार में न्यूनतम स्टांप शुल्क 1000 है, जबकि कई राज्यों में यह मात्र 100 है. बैठक में इस शुल्क को घटाने की मांग करते हुए संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अजीत जैन, सचिव प्रदीप जैन, राजेश बांका, रमन शाह, उज्जैन कुमार जैन ””””””””मालू””””””””, नीलेश अग्रवाल, सज्जन महेष्का, राहुल झुनझुनवाला आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन