bhaskar news. नाबालिग लड़की को मानव तस्करों ने 2.50 लाख में बेचा, शादी भी करायी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhaskar news. नाबालिग लड़की को मानव तस्करों ने 2.50 लाख में बेचा, शादी भी करायी

जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक स्थित एक मॉल से लापता हुई लोदीपुर विशनपुर जिच्छो की नाबालिग लड़की मानव तस्करों के हत्थे चढ़ गयी थी

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक स्थित एक मॉल से लापता हुई लोदीपुर विशनपुर जिच्छो की नाबालिग लड़की मानव तस्करों के हत्थे चढ़ गयी थी. पुलिस ने लड़की को मानव तस्करों के चंगुल से निकाल लिया है. मानव तस्करों ने लड़की को ढ़ाई लाख रुपये में दो बार बेचा और और उसकी शादी करा दी.

पुलिस ने लड़की के कथित पति मध्य प्रदेश के भोपाल बैरसिया थाना क्षेत्र के गरेठिया निवासी सोनू जैन और लड़की की दूसरी बार बिक्री करने वाले और शादी कराने वाले पंडित कमल किशोर शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को ही दोनों आरोपितों और नाबालिग लड़की को लेकर पुलिस भागलपुर पहुंची. एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने एक प्रेस वार्ता में पुलिस को बताया कि लड़की को ट्रेन में सफर के दौरान एक अज्ञात महिला व पुरुष ने कब्जे में ले लिया और साथ लेकर दिल्ली चले गये, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. दिल्ली में कुछ दिन रखने के बाद उपरोक्त अभियुक्तों को भोपाल में ढाई लाख रुपये में बेच दिया. बिचौलिये का काम पंडित कमल किशोर शास्त्री कर रहा था जबकि सोनू जैन ने ढ़ाई लाख रुपये देकर नाबालिग से विवाह किया था.

एसएसपी ने बताया कि लड़की को भोपाल के सोनू जैन के घर से बरामद किया गया और सोनू को भी मौके से ही गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद आर्य समाज मंदिर से बिचौलिया और शादी कराने वाले पंडित कमल किशोर शास्त्री को भी गिरफ्तार किया गया. मालूम हो कि लड़की 21 दिसंबर को खरमनचक स्थित मॉल से लापता हो गया थी. सीसीटीवी फुटेज की छानबीन के बाद पता चला था कि लड़की रेलवे स्टेशन की ओर गयी और एक ट्रेन पर चढ़ गयी. एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामले की प्राथमिकी जोगसर थाने में दर्ज करायी थी और सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह की निगरानी में और सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी और जोगसर थानाध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. मालूम हो कि लड़की एक जज की भतीजी है और एक रिश्तेदार के साथ मॉल में खरीददारी करने पहुंची थी और अचानक भटक कर रेलवे स्टेशन की ओर चली गयी.

आधार कार्ड में उम्र बढ़ाये जाने के बाद खुला मामला

लड़की के गायब होने के बाद पुलिस भागलपुर सहित देश के अन्य शहरों में खोजबीन कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अप्रैल में नाबालिग लड़की के एक आधार कार्ड का सृजन हुआ, जिसमें उसकी उम्र 21 वर्ष बतायी गयी है और लड़की का विवाहित होने की तस्वीर लगायी गयी थी. उक्त आधार कार्ड नाबालिग लड़की के पैतृक आवास पर आया. इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले आधार जेनरेशन सेंटर क पता लगाया फिर आरोपियों तक पहुंच कर गिरफ्तारी और बरामदगी सुनिश्चित की. पुलिस की टीम में जोगसर थानाध्यक्ष मंटू कुमार, योगेश कुमार, आशीष कुमार, शिवानी कुमारी, शांति कुमारी, दीपक कुमार, पिंटू कुमार और डीआइयू की टीम शामिल थी.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन