bhaskar news. प्रेमी के साथ मिल कर मां ने किया था बेटी को मारने का प्रयास

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhaskar news. प्रेमी के साथ मिल कर मां ने किया था बेटी को मारने का प्रयास

पीरपैंती के बाखरपुर मधुबन गांव में रविवार की आधी रात को घर से लापता 11 वर्षीय बच्ची को मक्के के खेत में मिलने के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है

विज्ञापन

पीरपैंती के बाखरपुर मधुबन गांव में रविवार की आधी रात को घर से लापता 11 वर्षीय बच्ची को मक्के के खेत में मिलने के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है. बच्ची की मां ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर पूरी घटना की साजिश की थी और बच्ची की हत्या करने का प्रयास किया था. घटना के बाद एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने तत्काल एक एसआइटी का गठन किया. शुरुआती अनुसंधान में ही घटना से रहस्य का पर्दा परत दर परत उठता चला गया. पुलिस ने बच्ची के मां के प्रेमी गांव के ही द्वारिका मंडल के पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्तर कर लिया है. कहानी सामने आयी है कि मां और प्रेमी के बीच के अवैध संबंध की जानकारी बड़ी लड़की को थी. उसने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख भी लिया था. बेटी किसी से यह बात बताये नहीं इसके लिए उसकी मां ने प्रेमी के साथ मिल कर उसे मारने की साजिश की. घर पर ही गला घोंट कर उसके हत्या का प्रयास किया गया और जब वह अचेत हो गयी तो उसे मरा हुआ समझ कर मक्का के खेत में फेंक दिया. इसके बाद खुद आधी रात को बच्ची की मां उसके गायब होने का ड्रामा करते हुए पूरे परिवार को बच्ची की खोज करने में लगा दी. सुबह होते ही परिजनों द्वारा वृहद स्तर से की गयी खोजबीन के क्रम में बच्ची मक्के के खेत में अधमरी अवस्था में मिली. उसके गले पर जख्म थे और गला जोर से दबाये जाने के कारण वह कुछ भी बोल नहीं पा रही थी. परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां से उसे जेएलएनएमसीएच भेजा गया. 11 वर्षीय बच्ची का लेबर वार्ड में इलाज चल रहा है, अभी भी उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस अभिरक्षा में बच्ची का इलाज चल रहा है.

कहलगांव के कंगलीगंज से गिरफ्तार हुआ गोलू

घटना के बाद एसएसपी के स्तर से गठित एसआइटी की टीम जब सक्रिय हुई तो गोलू गांव से भाग गया. पुलिस टीम ने उसे कहलगांव के कंगलीगंज से गिरफ्तार किया. एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बच्ची की मां की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस इस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है. छापेमारी टीम में बाखरपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार राम, अरविंद कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार रजक और डीआइयू की टीम शामिल थी.

मां ने पुलिस और मीडिया कर्मियों को भी किया गुमराह

मक्के खेत से बालिका के मिलने के बाद से उसकी मां हमेशा उसके साथ थी. घटना पुलिस के संज्ञान में आते ही जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो शुरुआती समय से ही वह पुलिस को बरगलाती रही. घटना की सूचना पर कई मीडियाकर्मी भी अस्पताल पहुंचे थे. मीडियाकर्मियों के समक्ष भी युवती की मां ने भ्रामक बयान रिकार्ड कराया और घटना को जमीन विवाद से जोड़ने की कोशिश की. बच्ची की मां ने बताया था कि पड़ोस के ही दो लोगों से उनलोगों का जमीन विवाद है और उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. जबकि जांच में बात सामने आयी है कि पति के अक्सर बाहर रहने के कारण महिला पड़ोस के ही गोलू नाम के लड़के के संपर्क में थी और अक्सर दोनों रात्रि के समय मिलते थे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन